Breaking News
Instagram यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट, अब कैरोसेल पोस्ट में हर फोटो-वीडियो पर लिख सकेंगे अलग-अलग कैप्शन
FAF Du Plessis : फाफ डु प्लेसी ने 41 की उम्र में जड़ा शतक, टी20 क्रिकेट में बने सबसे उम्रदराज शतकवीर
Cocktail 2 में फिर चलेगा ‘तुम ही हो बंधु’ का जादू, शाहिद कपूर, रश्मिका और कृति ने डांस से मचाया धमाल
Stock Market June 17: लगातार चौथे दिन शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 347 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी उछाल
CG News : गौ सेवा आयोग अध्यक्ष की गाड़ी पर हमले की कोशिश, नशे में धुत युवकों ने की बदसलूकी, गिरफ्तार
Create your Account
UP News : चित्रकूट को मिली बड़ी सौगात, सीएम योगी ने की यमुना रिवर फ्रंट और राजापुर-कर्वी मार्ग दोहरीकरण की घोषणा
- Rohit banchhor
- 31 Jul, 2025
चित्रकूट न केवल आध्यात्मिक, बल्कि सांस्कृतिक और ऐतिहासिक दृष्टि से भी समृद्ध है।
UP News : चित्रकूट। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोस्वामी तुलसीदास की 528वीं जयंती के अवसर पर उनकी जन्मस्थली राजापुर में यमुना नदी के किनारे रिवर फ्रंट निर्माण और राजापुर-कर्वी मार्ग के दोहरीकरण की बड़ी घोषणा की। गुरुवार को चित्रकूट पहुंचे सीएम ने इस पावन धरती की महत्ता को रेखांकित करते हुए कहा कि चित्रकूट न केवल आध्यात्मिक, बल्कि सांस्कृतिक और ऐतिहासिक दृष्टि से भी समृद्ध है।
सीएम योगी ने राजापुर में तुलसी जन्म कुटीर में गोस्वामी तुलसीदास की प्रतिमा की पूजा-अर्चना की और उनके हस्तलिखित श्रीरामचरितमानस के दर्शन किए। उन्होंने कहा, “तुलसीदास और उनकी श्रीरामचरितमानस के कारण राजापुर की विश्वव्यापी पहचान है। सरकार चित्रकूट और बुंदेलखंड के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है।” यमुना नदी के कटान को रोकने और दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए रिवर फ्रंट को और बेहतर बनाने का भरोसा दिलाया। इस दौरान जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह और जनपद प्रभारी मंत्री मनोहर लाल मन्नू कोरी भी मौजूद रहे।
तुलसी साहित्य समागम में संतों का सम्मान-
सीएम ने तुलसी रिजॉर्ट में संत मोरारी बापू द्वारा आयोजित तुलसी साहित्य समागम में हिस्सा लिया, जहां जगतगुरु स्वामी रामभद्राचार्य सहित कई साधु-संत और जनप्रतिनिधि मौजूद थे। इसके बाद कृषि विज्ञान केंद्र गनीवा में तुलसीदास की प्रतिमा का अनावरण किया। सीएम ने नानाजी देशमुख, तुलसीदास और आदि कवि वाल्मीकि की कर्मभूमि को नमन करते हुए संत समाज से एकजुट होकर देश और समाज हित में काम करने का आह्वान किया।
‘श्रीराम के लिए ठुकराया था अकबर का दरबार’-
मुख्यमंत्री ने तुलसीदास के जीवन का उल्लेख करते हुए कहा कि जब मुगल शासक अकबर ने उन्हें अपने दरबार के नौ रत्नों में शामिल होने का प्रस्ताव भेजा, तो तुलसीदास ने इसे ठुकराते हुए कहा, “मेरे एकमात्र बादशाह परमात्मा श्रीराम हैं। मैं केवल उनके दरबार का सेवक हूं।” सीएम ने तुलसी साहित्य संगोष्ठी में विद्वानों और कथाकारों को सम्मानित भी किया।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : मेकाज में जन्मा नन्हा दिग्गज, 5 किलो से अधिक वजन के नवजात ने डॉक्टरों को भी किया हैरान
- 2. IPS Transfer : आईपीएस अधिकारियों का हुआ तबादला, 2022 बैच के अफसरों को मिली नई जिम्मेदारियां, देखें लिस्ट
- 3. IND A vs AFG A : त्रिकोणीय सीरीज में भारत-ए का जलवा, अफगानिस्तान को 101 रनों से हराकर बना टेबल टॉपर
- 4. World Tallest Shivling: काशी में बनेगा दुनिया का सबसे ऊंचा शिवलिंग! 130 फीट ऊंची भव्य संरचना, 100 करोड़ रुपये होंगे खर्च
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

