Create your Account
UP Accient : तेज रफ्तार थार की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी की मौत, परिवार की खुशियां मातम में बदली
- Rohit banchhor
- 26 Apr, 2026
हादसे के बाद आरोपी थार चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है।
UP Accient : लखीमपुर-खीरी। जिले में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ। भीखमपुर चौराहे के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में थार कार ने बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी, जिसमें पति-पत्नी की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल है।
जानकारी के मुताबिक, सतेंद्र कुमार अपनी पत्नी सरिता देवी और भाभी के साथ शादी समारोह से लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार थार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि सतेंद्र कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी और भाभी गंभीर रूप से घायल हो गईं।
स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद करते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन रास्ते में सरिता देवी ने भी दम तोड़ दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वहीं गंभीर रूप से घायल महिला का इलाज जारी है। हादसे के बाद आरोपी थार चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है।
Related Posts
More News:
- 1. Username feature: यूजरनेम फीचर पर सरकार सख्त, अब Telegram और Signal को भी नोटिस
- 2. Mahakaal Darshan: सोमवार की शुरुआत करें बाबा महाकाल के दिव्य दर्शन के साथ, देखे लाइव
- 3. Sawan 2026 : कब से शुरू होगा शिवभक्ति का पावन महीना? जानिए चारों श्रावणी सोमवार की तारीखें और पूजा का महत्व
- 4. Mahakaal Darshan: बाबा महाकालेश्वर का करें दिव्य दर्शन मिलेगा पुण्यदायी फल, देखें लाइव
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

