Breaking News
Instagram यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट, अब कैरोसेल पोस्ट में हर फोटो-वीडियो पर लिख सकेंगे अलग-अलग कैप्शन
FAF Du Plessis : फाफ डु प्लेसी ने 41 की उम्र में जड़ा शतक, टी20 क्रिकेट में बने सबसे उम्रदराज शतकवीर
Cocktail 2 में फिर चलेगा ‘तुम ही हो बंधु’ का जादू, शाहिद कपूर, रश्मिका और कृति ने डांस से मचाया धमाल
Stock Market June 17: लगातार चौथे दिन शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 347 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी उछाल
CG News : गौ सेवा आयोग अध्यक्ष की गाड़ी पर हमले की कोशिश, नशे में धुत युवकों ने की बदसलूकी, गिरफ्तार
Create your Account
UP Accident : तेज रफ्तार कैंटर ने कार को मारी टक्कर, 1 की मौत, 5 गंभीर रूप से घायल
- Rohit banchhor
- 31 Jul, 2025
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के ग्रामीण तुरंत मदद के लिए दौड़े।
UP Accident : एटा। उत्तर प्रदेश के एटा जिले में जलेसर-हाथरस रोड पर ग्राम महानमई के पास एक भीषण सड़क हादसे ने हाहाकार मचा दिया। तेज रफ्तार कैंटर ने एक कार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कार के परखच्चे उड़ गए। इस घटना में 62 वर्षीय चुन्ना की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के ग्रामीण तुरंत मदद के लिए दौड़े।
जानकारी के अनुसार, कार सवार लोग दवा लेकर अवागढ़ की ओर जा रहे थे, तभी विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार कैंटर ने उनकी कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में घायल हुए लोगों की पहचान 20 वर्षीय सिम्मी, 60 वर्षीय लल्लू बेगम, 35 वर्षीय तहसीन, साहिल और फानूस के रूप में हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही जलेसर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल सीएचसी जलेसर पहुंचाया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मृतक चुन्ना के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे का जिम्मेदार कैंटर चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है।
Related Posts
More News:
- 1. Tehsildar Protest Raipur: सरगुजा के तहसीलदार रायपुर में धरने पर बैठ, भाजपा विधायक की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े, कामकाज ठप
- 2. Car falls into gorge in Mussoorie: मसूरी में दर्दनाक हादसा: 500 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत
- 3. MP News : एक ही परिवार के चार सदस्य सोन नदी में डूबे, युवती का मिला शव, तीन लापता
- 4. MP News : सीएम डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ‘पीएम एकता मॉल’ का किया निरीक्षण, देखी भव्य डॉक्यूमेंट्री
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

