Create your Account
Train Book Karne Ka Video : मां वैष्णो देवी जाने के लिए पैसेंजर ने बुक की पूरी ट्रेन, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो मचा रहा धूम...
- Rohit banchhor
- 31 Dec, 2024
यह वीडियो अब इंटरनेट पर धूम मचा रहा है और यूजर्स जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
Train Book Karne Ka Video : नई दिल्ली। भारतीय रेलवे में यात्रा करने के लिए ट्रेन टिकट तो सभी ने बुक किया होगा, लेकिन क्या आपने कभी पूरी ट्रेन बुक करने के बारे में सुना है? अगर नहीं, तो हाल ही में वायरल हो रहे एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है, जिसमें एक शख्स ने अपनी यात्रा के लिए पूरी ट्रेन ही बुक कर दी। यह वीडियो अब इंटरनेट पर धूम मचा रहा है और यूजर्स जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
Train Book Karne Ka Video : किसने बुक की पूरी ट्रेन?
इस वायरल वीडियो में एक ट्रेन को प्लेटफॉर्म से गुजरते हुए देखा जा सकता है, जो बिना किसी नंबर और नाम के है। वीडियो में शख्स ने बताया कि यह ट्रेन किसी ने पर्सनल उपयोग के लिए बुक की है, और इस ट्रेन के ऊपर कोई नाम और नंबर नहीं है। इसके बाद, यह खुलासा हुआ कि यह ट्रेन यूपी के फर्रुखाबाद से जम्मू कटरा के लिए जा रही है, जिसे डॉक्टर राकेश तिवारी ने 22 से 24 दिसंबर के बीच में बुक किया था।
Train Book Karne Ka Video : सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं-
इस वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर यूजर्स ने जमकर कमेंट्स किए। कुछ यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में कहा कि "बस इतना अमीर होना है कि ट्रेन बुक कर सकें," वहीं कुछ ने कहा कि "भारत में पैसे की कोई कमी नहीं है।" वीडियो ने 2 करोड़ से अधिक व्यूज और 6 लाख से अधिक लाइक्स हासिल किए हैं। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @avneet_khurana1 नाम के यूजर ने पोस्ट किया था, और अब तक इस पर 2000 से ज्यादा कमेंट्स आ चुके हैं।
Related Posts
More News:
- 1. FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप में गोल्डन बूट की रेस हुई इंटरेस्टिंग; 7-7 गोल के साथ मेसी और एमबाप्पे बराबरी पर, जानिए क्या कहता है नियम?
- 2. जगन्नाथ पुरी धाम की अनोखी परंपरा : भगवान जगन्नाथ को क्यों चढ़ाया जाता है ‘बेंत’? जानिए इससे जुड़ा किस्सा
- 3. Anant Ambani : बागेश्वर धाम पहुंचे अनंत अंबानी, पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कराए दिव्य यज्ञ-हवन, बालाजी के किए दर्शन, 11 कन्याओं का लिया आशीर्वाद
- 4. US Airstrikes on Iran: केशम द्वीप और बंदर अब्बास में अमेरिकी हवाई हमले, होर्मुज पर फिर भड़की जंग
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

