Create your Account
चोरों ने गजब की वारदात, 8 फीट ऊंचे मंदिर को जमीन से खोद चुरा ले गए...
MP News : भोपाल/सीधी। सीधी जिले में चोरों ने गजब की वारदात की। चोर आदिवासी विकासखंड कुसमी में जंगल के बीच स्थित सैकड़ों वर्ष पुराने मंदिर को ही रात में चोरी कर ले गए। सुबह जब श्रद्धालु मां जगदंबा की पूजा के लिए पहुंचे तो देखा कि मंदिर ही गायब था। मौके पर केवल एक गड्ढा बचा था। यह देख लोग आक्रोशित हो गए और मंदिर चोरी की सूचना वन विभाग और कुसमी पुलिस को दी।
MP News : जानकारी मिलते ही दोनों विभागों की टीमें मंदिर स्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। ग्रामीणों के मुताबिक यह मंदिर रुर्रानाथ धाम के पास ग्राम रौहाल के निकट तुर्रा जंगल में स्थित था। यहां मां जगदंबा की पौराणिक मूर्ति विराजमान थी। नवरात्र में बड़ी संख्या में भक्त पूजा करने आते थे। मंदिर के जंगल में होने से रात में यहां कोई नहीं रहता था। इसका फायदा उठाकर चोर मूर्ति सहित मंदिर उठा ले गए। अब वहां सिर्फ गड्डा रह गया है।
MP News : ग्रामीणों के अनुसार, यह पौराणिक मंदिर 6 से 8 फीट ऊंचा था। घटनास्थल को देखकर लगता है कि चोरों ने जेसीबी जैसी किसी मशीन का उपयोग कर मंदिर को खोदकर निकाला होगा और किसी वाहन में लोड कर ले गए होंगे। जब श्रद्धालु नवरात्र के पहले दिन माता का दर्शन करने पहुंचे, तो उन्हें मंदिर और मूर्ति दोनों गायब थे। मंदिर में मां जगदंबा की प्राचीन मूर्ति होने के कारण लोगों की गहरी आस्था थी। बताया जाता है कि देशभर में मंदिर चोरी की यह पहली घटना है।
Related Posts
More News:
- 1. Balodabazar Arson Case: बलौदाबाजार आगजनी केस में छत्तीसगढ़ क्रांति सेना प्रमुख अमित बघेल चौथी बार गिरफ्तार
- 2. Raipur City News : रायपुर में ‘मुंज्या’ स्टाइल होलिका, हॉरर टच के साथ जलेगी बुराई, चौक-चौराहों पर दिखेगा नया ट्रेंड
- 3. UP News : डेटिंग ऐप से हनीट्रैप: होटल में बुलाकर युवक से मारपीट, अश्लील वीडियो बनाकर 35 हजार रुपये लूटे, 5 के खिलाफ मुकदमा दर्ज
- 4. बिग ब्रेकिंग: Iran War Live: ईरान के नए सुप्रीम लीडर अराफी की भी मौत, तेहरान ने ड्रोन से अमेरिकी फाइटर जेट को मार गिराया
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

