Create your Account
Tata Group shares fall: एअर इंडिया विमान हादसे के बाद टाटा समूह समेत एविएशन शेयरों में भारी गिरावट
Tata Group shares fall: अहमदाबाद: अहमदाबाद में गुरुवार को एयर इंडिया का विमान AI171, जो लंदन के लिए दोपहर 1:38 बजे टेकऑफ के कुछ मिनट बाद सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह बोइंग 787-8 विमान, जिसमें 230 यात्री और 12 क्रू मेंबर समेत 242 लोग सवार थे, टेकऑफ के दौरान एयरपोर्ट की दीवार से टकराकर आग की चपेट में आ गया। हादसे से इलाके में धुआं और आग की लपटें फैल गईं। खबरों के मुताबिक, गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी भी विमान में सवार थे। विमान को 9 घंटे की उड़ान के बाद गैटविक एयरपोर्ट पर उतरना था।
शेयर बाजार पर असर
हादसे का असर शेयर बाजार पर भी पड़ा। टाटा समूह की एयर इंडिया के इस हादसे के बाद समूह की कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट देखी गई। दोपहर 3:40 बजे बीएसई पर टाटा मोटर्स 2.98% गिरकर 714.45 रुपये, टाइटन 2.62% गिरकर 3448.90 रुपये, टाटा स्टील 2.44% गिरकर 152.60 रुपये और टीसीएस 1.15% गिरकर 3432.00 रुपये पर बंद हुए। एविएशन सेक्टर भी प्रभावित हुआ, जहां इंडिगो के शेयर 3.32% (5444.00 रुपये) और स्पाइसजेट के शेयर 2.40% (44.40 रुपये) नीचे आए।
एयरपोर्ट और अपील
हादसे के बाद अहमदाबाद हवाई अड्डा बंद कर दिया गया, और यात्रियों से फ्लाइट स्थिति जांचने की अपील की गई। यह घटना टाटा समूह और एविएशन उद्योग के लिए बड़ा झटका है।
Related Posts
More News:
- 1. CG Accident : डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, दो सगे भाइयों समेत 3 युवकों की मौत
- 2. MP News : 10वीं की छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, पेपर बिगड़ने के बाद फांसी लगाकर दी जान
- 3. CG Crime : होली से पहले मुंगेली पुलिस की बड़ी कार्यवाही, ब्राउन शुगर के साथ 5 गिरफ्तार
- 4. CG News : नक्सली कैंप ध्वस्त, जंगल से इंसास राइफल और कारतूस बरामद, दबिश के बाद भागे नक्सली
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

