Create your Account
Suicide: पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के भाई ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान, रेलवे ट्रैक पर मिली लाश
Suicide: जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले में रेलवे स्टेशन के पास पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के भाई शेखर चंदेल का शव मिला है। उन्होंने ट्रेन के सामने कूदकर खुदकुशी की है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। फ़िलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
Suicide: घटनाक्रम नैला रेलवे स्टेशन के पास का है। जहां पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के भाई शेखर चंदेल का शव मिला है। मिली जानकारी के अनुसार बीजेपी नेता शेखर चंदेल ने शुक्रवार देर रात रात नैला स्टेशन के पास ट्रेन के सामने कूदकर खुदकुशी कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल आत्महत्या के कारण अज्ञात है। वहीं पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
Suicide: शेखर चंदेल भाजपा में सक्रिय राजनीति के साथ ही स्काउट गाईड के जिला आयुक्त थे। उनके मौत की खबर मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी देर रात घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। शेखर चंदेल ने किन कारणों से आत्महत्या की है यह पुलिस के जांच का विषय है।
Related Posts
More News:
- 1. UP Police SI Recruitment: आज से डाउनलोड करें आवेदन पत्र, 15 जून से DV-PST शुरू
- 2. CG News : नाले में नहाने गए दो मासूम नहीं लौटे घर, डूबने से दो चचेरे भाईयों की मौत
- 3. CG News : 5 साल के बच्चे को चार आवारा कुत्तों ने घेरा, घसीट-घसीटकर किया घायल, लोगों में दहशत का माहौल
- 4. Pakistan Army Mi-17 helicopter crashes: पीओके में प्रदर्शनकारियों पर नजर रख रहा पाकिस्तान आर्मी का एमआई-17 हेलीकॉप्टर क्रैश, सभी सवारों की मौत की आशंका
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

