Create your Account
Share Market: गिरावट के साथ बंद शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान
Share Market: मुंबई: मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का रुख रहा, क्योंकि बैंकिंग और पेट्रोलियम शेयरों में मुनाफावसूली और भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के कारण निवेशक सतर्क हो गए। बीएसई सेंसेक्स 155.77 अंक (0.19%) फिसलकर 80,641.07 पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 81.55 अंक (0.33%) की गिरावट के साथ 24,379.60 पर आ गया। दिन के दौरान सेंसेक्स 315.81 अंक तक लुढ़ककर 80,481.03 के स्तर पर पहुंच गया था।
Share Market: विश्लेषकों के अनुसार, अमेरिकी फेडरल रिजर्व की नीतिगत दरों पर निर्णय और अमेरिका-चीन व्यापार वार्ता से जुड़ी अनिश्चितताओं ने बाजार की गतिविधियों को सीमित रखा। इससे पहले सोमवार को सेंसेक्स 294.85 अंक चढ़कर 80,796.84 और निफ्टी 114.45 अंक बढ़कर 24,461.15 पर बंद हुआ था।
Share Market: सेंसेक्स की प्रमुख कंपनियों में इटर्नल (पूर्व में जोमैटो), टाटा मोटर्स, भारतीय स्टेट बैंक, अदाणी पोर्ट्स, एनटीपीसी, इंडसइंड बैंक, बजाज फाइनेंस, एशियन पेंट्स, एक्सिस बैंक और सन फार्मा के शेयरों में भारी गिरावट देखी गई। वहीं, भारती एयरटेल, टाटा स्टील, महिंद्रा एंड महिंद्रा, हिंदुस्तान यूनिलीवर, नेस्ले और मारुति के शेयरों ने तेजी दिखाई।
Share Market: बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि वैश्विक और क्षेत्रीय अनिश्चितताओं के बीच निवेशकों की सतर्कता से बाजार में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। आने वाले दिनों में फेडरल रिजर्व के फैसले और भू-राजनीतिक घटनाक्रम बाजार की दिशा तय करेंगे।
Related Posts
More News:
- 1. Raipur City News : डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय में 11 साल के बच्चे के दिल से निकला दुर्लभ कैंसर, बना रिकॉर्ड
- 2. Bhoot Bangla : ‘भूत बंगला’ का मोशन पोस्टर रिलीज, पेड़ से उल्टा लटके नजर आए अक्षय कुमार, फैंस की बढ़ी उत्सुकता
- 3. Iran: ईरान ने होर्मुज से पाकिस्तान को वापस लौटाया, मध्यस्था करने चले मुनीर को बड़ा झटका
- 4. MP News : 10वीं की छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, पेपर बिगड़ने के बाद फांसी लगाकर दी जान
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

