Create your Account
Share Market: शेयर बाजार में सात दिन की तेजी थमी, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट
Share Market: नई दिल्ली/मुंबई: भारतीय शेयर बाजार में पिछले सात दिनों से जारी तेजी का सिलसिला गुरुवार को रुक गया। बीएसई सेंसेक्स 58.06 अंकों की गिरावट के साथ 80,058.43 पर खुला, जबकि एनएसई निफ्टी 50 भी 51.05 अंकों के नुकसान के साथ 24,277.90 पर कारोबार शुरू किया। बुधवार को सेंसेक्स 520 अंकों की बढ़त के साथ 80,116 और निफ्टी 161 अंकों की उछाल के साथ 24,328 पर बंद हुआ था।
Share Market: सेंसेक्स की 30 में से 12 कंपनियों के शेयर हरे निशान में खुले, जबकि 16 लाल निशान में रहीं। दो कंपनियों के शेयर बिना बदलाव के रहे। निफ्टी 50 में 19 कंपनियों के शेयरों में तेजी देखी गई, जबकि 31 में गिरावट दर्ज हुई। बजाज फाइनेंस के शेयर 2.00% की उछाल के साथ शीर्ष पर रहे, वहीं एटरनल के शेयर 1.67% की गिरावट के साथ सबसे नीचे।
Share Market: टाटा मोटर्स (1.14%), बजाज फिनसर्व (0.85%), टेक महिंद्रा (0.71%), और इंडसइंड बैंक (0.47%) जैसे शेयरों में तेजी रही। नेस्ले इंडिया, महिंद्रा एंड महिंद्रा, भारतीय स्टेट बैंक, और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयरों में भी मामूली बढ़त देखी गई। हालांकि, आईटी सेक्टर में गिरावट हावी रही। भारती एयरटेल (1.05%), आईसीआईसीआई बैंक (0.60%), टीसीएस (0.54%), और इंफोसिस (0.35%) जैसे शेयरों में नुकसान हुआ।
Share Market: बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, वैश्विक संकेतों और कॉर्पोरेट आय की घोषणाओं का असर बाजार पर दिखा। निवेशक अब आगामी तिमाही नतीजों पर नजर रखे हुए हैं।
Related Posts
More News:
- 1. CG Ration Card : राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी राहत, अप्रैल में एक साथ मिलेगा 3 महीने का चावल
- 2. Custodial death: परसकोल हत्याकांड: कस्टडी में ग्रामीण की मौत मामले में 2 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, मजिस्ट्रियल जांच के आदेश
- 3. CG Accident : टोल प्लाजा के पास तेज रफ्तार ट्रक स्लीपर बस से भिड़ी, चालक समेत कई यात्री घायल
- 4. CG News : 10वीं के छात्र ने हॉस्टल में फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच शुरू
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

