Create your Account
स्कूल प्रशासन चलाएगा भोपाल में निजी स्कूल, नियुक्त किया अपना प्राचार्य
- Rohit banchhor
- 03 Oct, 2024
भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने जांच कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर अगले सत्र से मान्यता नहीं देने का प्रस्ताव स्कूल शिक्षा विभाग को भेज दिया है।
MP News : भोपाल। डिपो चौराहा स्थित निजी स्कूल में तीन साल की बच्ची से रेप की घटना के बाद अब उसका संचालन प्रशासन ने अपने हाथ में ले लिया है। इसके लिए शासकीय हाईस्कूल के प्राचार्य की नियुक्ति भी कर दी गई है। स्कूल की अगले शैक्षणिक सत्र से मान्यता रिन्यू नहीं होगी। गुरुवार से स्कूल खोल दिया गया है। राजधानी के डिपो चौराहा स्थित एक निजी स्कूल में तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म की घटना हुई थी। इस मामले में कई संगठनों ने स्कूल के सामने प्रदर्शन कर नारेबाजी की थी।
MP News : संगठनों ने स्कूल की मान्यता रद्द करने और आरोपी शिक्षक कासिम रेहान (33) को फांसी की सजा देने के मांग कर रहे थे। प्रशासन ने स्कूल में हुई घटना के लिए चार सदस्यीय समिति का गठित किया था। कमेटी की प्रशासन ने नियुक्त किया अपना प्राचार्य रिपोर्ट आने के बाद अब निजी स्कूल का संचालन प्रशासन खुद करेगा। इसके लिए स्कूल शिक्षा विभाग की तरफ से जमूसर हाईस्कूल के प्राचार्य ब्रजेंद्र कटारे की नियुक्ति निजी स्कूल में कर दी गई है। प्रशासन ने तय किया है कि इस सत्र में स्कूल की मान्यता जारी रहेगी, लेकिन अगले शैक्षणिक सत्र से मान्यता रिन्यू नहीं की जाएगी।
MP News : भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने जांच कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर अगले सत्र से मान्यता नहीं देने का प्रस्ताव स्कूल शिक्षा विभाग को भेज दिया है। दरअसल निजी स्कूल में कुल 324 बच्चे अध्ययन कर रहे हैं। इनमें से 79 ऐसे हैं, जिनका आरटीई (राइट टू एजुकेशन) में एडमिशन हुआ है। बीच सत्र में स्कूल बंद होने से सभी बच्चों को परेशानी हो सकती थी। दूसरी तरफ कई शिक्षकों का पढ़ाई का तरीका बच्चों को बेहतर लगता है। बच्चों की पढ़ाई प्रभावित नहीं हो, इसलिए जांच रिपोर्ट के आधार पर स्कूल खोलने का निर्णय लिया गया है।
Related Posts
More News:
- 1. Bird Flu : छत्तीसगढ़ के इस जिले में बर्ड फ्लू का खतरा, अलर्ट मोड में प्रशासन, इलाका बना क्वारंटाइन जोन
- 2. PAN Rules will Change: 1 अप्रैल 2026 से बदलेंगे PAN के नियम, अब सिर्फ आधार से नहीं होगा आवेदन, ये अतिरिक्त दस्तावेज हुए अनिवार्य
- 3. UP News : अस्पताल से हथकड़ी समेत फरार हुआ किशोर, संप्रेषण गृह में था बंद, मजिस्ट्रेट जांच के आदेश
- 4. CG Accident : तेज रफ्तार ट्रक ने बस को पीछे से मारी टक्कर, 5 यात्रियों की मौत, 29 घायल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

