Create your Account
Republic day 2026: किसानों से लेकर वैज्ञानिकों तक, परेड में 10 हजार खास अतिथियों को आमंत्रण, कर्तव्य पथ पर होगी भव्य परेड
Republic day 2026: नई दिल्ली: 77वें गणतंत्र दिवस की तैयारियां दिल्ली में पूरे जोश के साथ चल रही हैं। इस राष्ट्रीय पर्व को लेकर जनता में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। कर्तव्य पथ पर आयोजित होने वाली परेड में इस बार विभिन्न क्षेत्रों से लगभग 10,000 विशेष अतिथियों को आमंत्रित किया गया है। ये अतिथि अपने-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले नागरिक हैं, जो देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।
Republic day 2026: इनमें किसान, श्रमिक, वैज्ञानिक, एथलीट, इनोवेटर्स, रिसर्चर, स्टार्टअप उद्यमी और स्वयं सहायता समूहों के सदस्य शामिल हैं। सरकारी योजनाओं में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले भी इस सूची में हैं। विशेष रूप से विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप के विजेता, प्राकृतिक खेती अपनाने वाले किसान, गगनयान और चंद्रयान जैसे इसरो मिशनों से जुड़े वैज्ञानिकों को बुलाया गया है। स्वास्थ्य एवं शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले, रेहड़ी-पटरी विक्रेता, गायक और पीएम मुद्रा योजना से लाभान्वित होकर सफल व्यवसाय चलाने वाली महिलाएं भी आमंत्रित हैं। जमीनी स्तर पर विकास में योगदान देने वाले लोगों को प्राथमिकता दी गई है।
Republic day 2026: चयन प्रक्रिया में उन वर्गों पर फोकस किया गया है, जिन्होंने मेहनत, नवाचार और समर्पण से राष्ट्र को गौरवान्वित किया। यह कदम गणतंत्र दिवस के महत्व को रेखांकित करता है और सरकार की हर वर्ग की उपलब्धियों को सम्मान देने की प्रतिबद्धता दर्शाता है। विशेष अतिथियों के लिए कर्तव्य पथ पर विशेष बैठने की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा, उन्हें राष्ट्रीय युद्ध स्मारक, प्रधानमंत्री संग्रहालय और दिल्ली के अन्य प्रमुख स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा। संबंधित मंत्रियों से मुलाकात का अवसर भी मिलेगा, जो राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को और मजबूत करेगा।
Related Posts
More News:
- 1. Jaishankar's visit to Washington: तीन दिवसीय अमेरिका दौरे पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर; क्रिटिकल मिनरल्स बैठक में लेंगे हिस्सा
- 2. IND vs PAK U19 WC: पाकिस्तान ने जीता टॉस, भारत की पहले बल्लेबाजी, एरॉन जॉर्ज और वैभव सूर्यवंशी क्रेज पर
- 3. CG News : पर्यटन और एडवेंचर स्पोर्ट्स से युवाओं को मिल रहे रोजगार के अवसर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- 4. MP News : मैराथन में थमी सांस, फिनिश लाइन से 100 मीटर पहले युवक की मौत
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

