Breaking News
Instagram यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट, अब कैरोसेल पोस्ट में हर फोटो-वीडियो पर लिख सकेंगे अलग-अलग कैप्शन
FAF Du Plessis : फाफ डु प्लेसी ने 41 की उम्र में जड़ा शतक, टी20 क्रिकेट में बने सबसे उम्रदराज शतकवीर
Cocktail 2 में फिर चलेगा ‘तुम ही हो बंधु’ का जादू, शाहिद कपूर, रश्मिका और कृति ने डांस से मचाया धमाल
Stock Market June 17: लगातार चौथे दिन शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 347 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी उछाल
CG News : गौ सेवा आयोग अध्यक्ष की गाड़ी पर हमले की कोशिश, नशे में धुत युवकों ने की बदसलूकी, गिरफ्तार
Create your Account
Rajasthan News : थाने जा रही थी सास, रास्ते में दामाद ने कैंची से काट डाली नाक, कटा हिस्सा लेकर हुआ फरार
Rajasthan News : जालोर। राजस्थान के जालोर जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां पारिवारिक विवाद के चलते एक दामाद ने अपनी सास पर हमला कर कैंची से उनकी नाक काट दी और कटे हुए हिस्से को लेकर मौके से फरार हो गया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और हैरानी का माहौल है।
जानकारी के मुताबिक, डूंगरी के बंधा गांव में रहने वाले सोहनलाल का अपनी पत्नी और उसके परिवार से लंबे समय से विवाद चल रहा था। शुक्रवार शाम जब विवाद बढ़ा, तो गुस्से में आकर उसने अपनी सास कैली देवी पर फसल काटने वाली कैंची से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि कैली देवी अपने दामाद के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के लिए स्थानीय थाने जा रही थीं।
इसी दौरान रास्ते में सोहनलाल ने उन पर हमला कर उनकी नाक काट दी और कटे हुए हिस्से को लेकर फरार हो गया। घटना के बाद घायल महिला को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। इस घटना से आसपास के लोग भी स्तब्ध हैं, वहीं महिला की बेटी का रो-रोकर बुरा हाल है।
पुलिस के अनुसार आरोपी सोहनलाल की शादी करीब छह साल पहले हुई थी, लेकिन पति-पत्नी के बीच लगातार झगड़े होने के कारण दोनों पिछले एक साल से अलग रह रहे थे। इसी वजह से दोनों परिवारों के बीच भी तनाव बना हुआ था। सरवाना थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। वहीं महिला को बेहतर इलाज के लिए गुजरात के मेहसाणा ले जाया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
Related Posts
More News:
- 1. Head Constable Suspended : रिश्वतखोरी के आरोप में प्रधान आरक्षक सस्पेंड, SP ने की कार्रवाई
- 2. Horoscope: शनिदेव इन पर बरसाएंगे अपनी कृपा, जानें मेष से लेकर मीन तक का हाल
- 3. Rajya Sabha Election: मध्य प्रदेश से तरुण चुघ, राजस्थान से अलका गुर्जर; BJP ने 5 राज्यों के लिए जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट
- 4. IND vs AFG 1st ODI: भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ जीता टॉस, 25-25 ओवर का होगा मुकाबला, दो खिलाड़ियों का वनडे डेब्यू
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

