Head Constable Suspended : रिश्वतखोरी के आरोप में प्रधान आरक्षक सस्पेंड, SP ने की कार्रवाई
- Rohit banchhor
- 14 Jun, 2026
विवादित जमीन पर कब्जा दिलाने के नाम पर 40 हजार रुपये मांगने का आरोप, जांच SDOP अकलतरा को सौंपी गई
Head Constable Suspended : जांजगीर-चांपा। जिले की पंतोरा पुलिस चौकी में पदस्थ प्रधान आरक्षक रमेश त्रिपाठी को रिश्वत लेने के आरोप के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। शिकायत मिलने पर पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए यह कार्रवाई की।
मिली जानकारी के अनुसार प्रधान आरक्षक रमेश त्रिपाठी पर पंतोरा क्षेत्र के एक आवेदक से विवादित भूमि पर कब्जा दिलाने के नाम पर 40 हजार रुपये की मांग करने का आरोप लगा है। शिकायत सामने आने के बाद मामले की प्रारंभिक समीक्षा की गई, जिसके आधार पर एसपी ने तत्काल निलंबन का आदेश जारी किया।

साथ ही पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच के लिए एसडीओपी अकलतरा प्रदीप कुमार सोरी को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्हें मामले की विस्तृत जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
पुलिस विभाग की इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार और अनुशासनहीनता के मामलों में जीरो टॉलरेंस नीति के रूप में देखा जा रहा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

