Create your Account
Raipur City News : साय कैबिनेट की बैठक शुक्रवार को, कर्मचारियों के महंगाई भत्ते पर हो सकती है चर्चा..
- Rohit banchhor
- 06 Aug, 2024
Raipur City News : रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक शुक्रवार को दोपहर 3 बजे से नवा रायपुर के महानदी भवन स्थित मंत्रालय में होगी।
Raipur City News : रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक शुक्रवार को दोपहर 3 बजे से नवा रायपुर के महानदी भवन स्थित मंत्रालय में होगी। इस महत्वपूर्ण बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।
बता दें कि बैठक में सीएम साय और कैबिनेट मंत्रियों के बीच सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते के भुगतान पर गंभीर चर्चा हो सकती है। हालांकि, अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बैठक में कर्मचारियों को बड़ी सौगात मिल सकती है।
Raipur City News : वहीं छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा के प्रतिनिधि मंडल ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी से मुलाकात की थी। प्रतिनिधि मंडल ने चुनावी समय में किए गए वादों के संदर्भ में कर्मचारियों के निराशा की बात उठाई थी। संगठन महामंत्री पवन साय ने प्रतिनिधि मंडल की बातों को सुना और वित्त मंत्री ओपी चौधरी तक कर्मचारियों की मांग को पहुंचाने का आश्वासन दिया था।
Related Posts
More News:
- 1. Putin Congratulate Mojtaba Khamenei: ईरान के सर्वोच्च नेता बने खामेनेई के बेटे मोजतबा, व्लादिमीर पुतिन ने दी बधाई
- 2. Israeli PM Netanyahu: क्या ईरान-इजरायल युद्ध में इजरायली पीएम नेतन्याहू की हो गई है मौत? PMO ने तोड़ी चुप्पी, जानिए वायरल अफवाह की सच्चाई
- 3. Asian News और News Plus21 में मंच पर शुरु आज की नारी सम्मान सीजन- 3, देखें लाइव
- 4. CG Crime : दोस्ती का खौफनाक अंत, युवक ने दोस्त की हत्या कर डबरी में फेंकी लाश, आरोपी गिरफ्तार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

