Create your Account
Raipur City News : किराने की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों रूपए का सामान जलकर खाक
- Rohit banchhor
- 22 Apr, 2026
दुकान में आग इतनी तेजी से भड़की कि कुछ ही मिनटों में पूरा परिसर धुएं और लपटों से घिर गया।
Raipur City News : रायपुर। जिले के अमलीडीह स्थित पवन विहार कॉलोनी में बुधवार को अचानक लगी भीषण आग ने हड़कंप मचा दिया। न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में एक घर से जुड़ी दुकान में आग इतनी तेजी से भड़की कि कुछ ही मिनटों में पूरा परिसर धुएं और लपटों से घिर गया।
स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी, जिसके बाद फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया और आसपास के मकानों को सुरक्षित बचा लिया गया। समय पर कार्रवाई होने से एक बड़ा हादसा टल गया, क्योंकि इलाका घनी आबादी वाला है।
इस आगजनी में दुकान के अंदर रखा इलेक्ट्रॉनिक सामान, फर्नीचर और अन्य सामग्री पूरी तरह जलकर खाक हो गई। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक करीब 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है, हालांकि वास्तविक आंकलन अभी बाकी है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन लपटों की तीव्रता के आगे वे बेबस नजर आए।
दमकल टीम ने मौके पर पहुंचते ही पहले आसपास के घरों को सुरक्षित किया और फिर लगातार पानी की बौछार कर आग को नियंत्रित किया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस और फायर विभाग मामले की जांच में जुटे हैं।
Related Posts
More News:
- 1. Jagannath Rath Yatra 2026 : 16 जुलाई से शुरू होगी जगन्नाथ रथ यात्रा, जानें क्यों 108 कलशों के स्नान के बाद 15 दिन तक 'बीमार' हो जाते हैं भगवान
- 2. CG Transfer : तिल्दा-नेवरा के नए एसडीएम बने मुकेश कोठारी, आशुतोष देवांगन को मिली नई जिम्मेदारी
- 3. Anganwadi Recruitment: आंगनबाड़ी के कई पदों पर निकली भर्ती, ऑनलाइन आवेदन शुरू, बिना परीक्षा होगा सिलेक्शन
- 4. IND W vs ENG W Test: 142 साल के इतिहास में पहली बार लॉर्ड्स में महिला टेस्ट मैच, इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी; देखें प्लेइंग-11
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

