Create your Account
Raipur City Crime : दिनदहाड़े लूट की वारदात, थार सवार बदमाशों ने कारोबारी से छीना कैश, 1 लाख लेकर फरार
- Rohit banchhor
- 21 Apr, 2026
पुलिस आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
Raipur City Crime : रायपुर। रायपुर में अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। आमानाका थाना क्षेत्र के चंदनडीह इलाके में दिनदहाड़े एक कारोबारी से लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। महिंद्रा थार में सवार तीन बदमाशों ने मारपीट कर बैग से 1 लाख रुपये लूट लिए और फरार हो गए, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।
जानकारी के मुताबिक, पंडरी निवासी जफर इकबाल (40) होम डेकोर का काम करते हैं। घटना के दिन वे अपनी मोटरसाइकिल से टाटीबंध से कुम्हारी की ओर 1.5 लाख रुपये लेकर जा रहे थे। रकम उन्होंने कंधे पर टंगे बैग में रखी थी। चंदनडीह के पास जाम लगने पर वे नीचे की ओर उतरे और दुर्गा मंच के पास पानी पीने के लिए रुके।
इसी दौरान काले रंग की Mahindra Thar में सवार तीन बदमाश मौके पर पहुंचे। एक आरोपी ने उतरकर बैग छीनने की कोशिश की और विरोध करने पर जफर इकबाल के साथ मारपीट की। झड़प के दौरान बदमाश बैग लेकर गाड़ी में बैठ गए, हालांकि कुछ दूरी पर बैग वापस फेंक दिया। जब पीड़ित ने बैग खोला तो उसमें से 1 लाख रुपये गायब थे और केवल 50 हजार रुपये बचे थे।
पीड़ित ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपियों का पीछा किया और परसदा रोड स्थित कैवल्य धाम मंदिर तक पहुंच गया, लेकिन आरोपी वहां से भी फरार हो गए। इस दौरान पीड़ित को हाथ और सीने में चोटें आई हैं। पीड़ित ने सूझबूझ दिखाते हुए गाड़ी का नंबर नोट कर लिया, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
Related Posts
More News:
- 1. India Vs England 1st T20: भारत-इंग्लैंड पहला टी-20 मैच आज, वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर सस्पेंस, यहां देखें संभावित प्लेइंग इलेवन
- 2. Ayatollah Ali Khamenei: खामेनेई के अंतिम संस्कार में नहीं जाएंगे पीएम मोदी, 4 से 9 जुलाई तक होंगे राजकीय कार्यक्रम, ये करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व
- 3. IND vs ENG 4th T20: सीरीज बचाने उतरेगा भारत, इंग्लैंड के खिलाफ आज करो या मरो मुकाबला, जानिए मैच टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग
- 4. Teejan Bai Award : पंडवानी गायिका तीजन बाई के नाम पर मिलेगा राज्य अलंकरण पुरस्कार, संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल की बड़ी घोषणा
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

