Create your Account
QR Code : यात्रियों को मिली डिजिटल भुगतान की सुविधा, रेलवे ने दी आरक्षित एवं अनारक्षित टिकट काउंटरों पर क्यूआर कोड...
- Rohit banchhor
- 04 Aug, 2024
QR Code : बिलासपुर। रेल यात्रियों को आसानी से यात्रा टिकट उपलब्ध कराने के लिए रेलवे द्वारा डिजिटल तकनीकों के समावेश के साथ नित नये-नये उपाय किए जा रहे है।
QR Code : बिलासपुर। रेल यात्रियों को आसानी से यात्रा टिकट उपलब्ध कराने के लिए रेलवे द्वारा डिजिटल तकनीकों के समावेश के साथ नित नये-नये उपाय किए जा रहे है। जिनमें आरक्षित टिकटों की बूकिंग के लिए मोबाइल टिकटिंग प्रणाली एवं अनारक्षित टिकटों की खरीदी के लिए यूटीएस ऑन मोबाइल एप को अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। रेल यात्रियों को आसानी से यात्रा टिकट उपलब्ध कराने के लिए दी जा रही इन सुविधाओं की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में आरक्षित और अनारक्षित टिकट काउंटरों में क्यूआर कोड डिवाइस के माध्यम से ऑनलाइन डिजिटल भुगतान सुविधा की पहल की गई है ।
QR Code : बता दें कि आरक्षित एवं अनारक्षित टिकट काउंटरों से यात्रा टिकट खरीदने वाले यात्रियों को कम समय में आसानी से यात्रा टिकट उपलब्ध कराने एवं चिल्हर की समस्या से निजात दिलाने तथा डिजिटल भुगतान की सुविधा को और बढ़ावा देने के उद्देश्य से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में 500 क्यूआर कोड डिवाइस उपलब्ध कराये गए है। इस प्रकार ये क्यूआर कोड डिवाइस बिलासपुर रेल मंडल के अंतर्गत 205 टिकट काउंटरों, रायपुर रेल मंडल के अंतर्गत 95 टिकट काउंटरों तथा
QR Code : नागपुर रेल मंडल के अंतर्गत 200 टिकट काउंटरों में लगाए जाएंगे। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के इन सभी आरक्षित और अनारक्षित टिकट काउंटरों में सितंबर’ 2024 तक ये सभी क्यूआर कोड डिवाइस लगा दिये जाएंगे और यात्रियों को इस सुविधा का लाभ मिलने लगेगा। हालांकि वर्तमान में भी दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के कुछ स्टेशनों पर अनारक्षित टिकट काउंटरों में क्यूआर कोड की सुविधा डीडीआईएस में दिया गया है।
QR Code : क्यूआर कोड, यूपीआई, एटीवीएम व यूटीएस ऑन मोबाइल एप जैसी सभी सुविधाएं रेल यात्रियों को बिना लंबी लाइन लगे त्वरित यात्रा टिकट दिलाने के साथ ही साथ आसान डिजिटल भुगतान सुविधा सहित खुल्ले पैसे आदि की दिक्कतों से भी राहत दिलाने के लिए शुरू की गई है।
Related Posts
More News:
- 1. IND vs WI : सेमीफाइनल में टीम इंडिया की धमाकेदार एंट्री, T20 WC में चेज किया सबसे बड़ा स्कोर, वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराया
- 2. Massive Fire in Delhi: दिल्ली के पालम में भीषण आग, 6 लोगों की मौत, दमकल विभाग की 30 गाड़ियां मौजूद,कई लोगों के फंसे होने की आशंका
- 3. CG Suspended : डेढ़ साल की बच्ची के मामले में पुलिस की लापरवाही, महिला थाना प्रभारी समेत दो निलंबित
- 4. CG Weather Update: मार्च में मई जैसी गर्मी, रायपुर में 37 डिग्री पहुंचा दिन का तापमान, जानें मौसम का हाल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

