गरीबों को लालच देकर खुलवाएं खाते 10 हजार में बेचे, करेंसी एक्सचेंज गिरोह की आशंका...
- Rohit banchhor
- 12 Dec, 2024
इस मामले में अयोध्यानगर पुलिस ने मूलतः ललितपुर यूपी निवासी 30 वर्षीय आतिफ खान को गिरफ्तार किया है।
MP Crime : भोपाल। सायबर जालसाजों को बैंक खाते बेचने वाले गिरोह के एक सदस्य को अयोध्यानगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी लोन दिलाने का लालच देकर स्लम एरिया के लोगों के दस्तावेज लेकर एमपीनगर स्थित फेडरल बैंक खाते खुलवाता था। इसके बाद इन खातों को 5-10 हजार रुपए में जालसाजों को बेच देता था। मामले में पुलिस को सरगना समेत अन्य दो लोगों की तलाश है। सरगना ने करंसी एक्सचेंज गिरोह को यह खाते बेचे हैं जिसमें बड़ी मात्रा में अवैध लेनदेन हुआ है। पुलिस ने आरोपी से 4 बैंक अकाउंट की पासबुक, 4 फर्जी सिमपासपोर्ट की कॉपी जब्त की है। इस मामले में अयोध्यानगर पुलिस ने मूलतः ललितपुर यूपी निवासी 30 वर्षीय आतिफ खान को गिरफ्तार किया है।
MP Crime : रविवार शाम को वह अयोध्यानगर इलाके में गरीब लोगों को बरगला कर उनके दस्तावेज हासिल करने में जुटा था। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि यहां वह सनखेड़ी कोलार इलाके में रहकर स्लम एरिया में रहने वाले लोगों से उनके दस्तावेज ले लेता था। इसके बाद इन दस्तावेजों के आधार पर एमपीनगर स्थित फेडरल बैंक में खाता खुलवाता है। इन खातों को वह अपने गिरोह के सरगना के माध्यम से करंसी एक्सचेंज करने वाले गिरोह या सायबर फ्रॉड को बेच देता है। आतिफ ने बताया कि वह अजय शर्मा के कहने पर ऐसा करता है।
MP Crime : अजय ने उससे कहा था कि तुम भोपाल जाकर स्लम एरिया में रहकर लोगों से दोस्ती करो और कम ब्याज पर लोन दिलाने का झांसा लेकर उनसे दस्तावेज हासिल करो। इन दस्तावेजों से बैंक में खाते खुलवाओ। इन खातों से खासी रकम कमाएंगे। अजय उसका बॉस है। अजय का दोस्त पंकज सेन उसकी मदद करता था। अजय इन खातों को जासलाज गिरोह को 5-10 हजार रुपए में बेच देता था। पुलिस को दोनों की तलाश है। अजय बायनेंस कॉम एक्सचेंज एप के जरिए यूएसटीडी का काम करता है।
MP Crime : आतिफ ने बताया कि फेडरल बैंक में जब खाता खुलवाने जाता है तो अजय शर्मा का नाम बता देता है। इससे उसका बैंक अकाउंट आसानी से खुल जाता है। पुलिस को आशंका है कि अजय की फेडरल बैंक में काम करने वाले कर्मचारियों से साठगांठ हो सकती है। इसमें महिला समेत दो लोगों को भूमिका संदेहस्पद है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

