Create your Account
अनार का रायता रेसिपी: अनार के रायते से बढ़ाएं खाने का स्वाद, गर्मियों में शरीर को ठंडक देने के लिए बेस्ट ऑप्शन...
अनार का रायता रेसिपी: गर्मियों में शरीर को ठंडक देने के लिए बेस्ट ऑप्शन! गर्मियों में शरीर को ठंडक और हल्का भोजन देने की जरूरत होती है, और रायता इस मौसम में एक परफेक्ट विकल्प है। यह न सिर्फ स्वादिष्ट होता है, बल्कि पाचन में भी मदद करता है। आमतौर पर खीरा, बूंदी, प्याज या टमाटर का रायता बनाया जाता है, लेकिन अनार का रायता एक अनोखा और हेल्दी विकल्प है, जिसे आपने शायद पहले नहीं ट्राई किया होगा। यह रायता न सिर्फ स्वाद में बेहतरीन है, बल्कि शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ कई पोषक तत्व भी प्रदान करता है। आइए जानते हैं अनार रायता बनाने की आसान रेसिपी।
सामग्री (Pomegranate Raita Recipe)
* ताज़ा दही – 1
* कप अनार के दाने – 1/2
* कप भुना जीरा पाउडर – 1/2
* चम्मच काला नमक – 1/2
* चम्मच चाट मसाला – 1/4
* चम्मच नमक – 1/4
* चम्मच काली मिर्च – 1/4
* चम्मच शहद या चीनी – 1 चम्मच
विधि (Pomegranate Raita Recipe)
* सबसे पहले दही को अच्छे से फेंट लें, ताकि वह स्मूथ और क्रीमी हो जाए.
* अब इसमें भुना जीरा पाउडर, काला नमक, चाट मसाला, नमक और काली मिर्च डालकर अच्छे से मिला लें.
* फिर अनार के दाने डालें और हल्का सा मिक्स करें. अगर आप थोड़ी मिठास चाहते हैं, तो शहद या चीनी डाल सकते हैं.
* रायते को अच्छे से मिलाकर कुछ समय के लिए फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें.
* ठंडा होने के बाद सर्व करें और ताज़गी भरे स्वाद का आनंद लें.
Related Posts
More News:
- 1. CG News: 2026-27 का केंद्रीय बजट ऐतिहासिक, आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बड़ा कदम: सीएम विष्णुदेव साय
- 2. MP News : मध्य प्रदेश में कृषि कैबिनेट की होगी शुरुआत, उन्नत तकनीक सीखने ब्राजील जाएंगे प्रदेश के किसान, किसान कल्याण वर्ष में सरकार की नई पहल
- 3. CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बदला मौसम, पेंड्रा में गरज-चमक के साथ तेज बारिश, कई इलाकों में बिजली सप्लाई ठप
- 4. Budget 2026 Live Update: निर्मला सीतारमण का 9वां बजट, संसद भवन में कैबिनेट बैठक, पीएम मोदी भी मौजूद
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

