Breaking News
:

PM Modi in Bhopal : “गोली का जवाब गोली से देंगे”, महिला सशक्तिकरण सम्मेलन में पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी...

PM Modi in Bhopal

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने महिला सशक्तिकरण पर जोर देने के साथ-साथ पहलगाम आतंकी हमले को लेकर पाकिस्तान को कड़ा संदेश दिया।

PM Modi in Bhopal : भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में ‘लोकमाता देवी अहिल्याबाई महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन’ में हिस्सा लिया। अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में पीएम का महिलाओं ने पारंपरिक ‘सिंदूर तिलक’ से स्वागत किया। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने महिला सशक्तिकरण पर जोर देने के साथ-साथ पहलगाम आतंकी हमले को लेकर पाकिस्तान को कड़ा संदेश दिया।


महिलाओं ने संभाला आयोजन का जिम्मा-

जम्बूरी मैदान में आयोजित इस महासम्मेलन की सबसे खास बात रही कि सुरक्षा से लेकर व्यवस्था तक की पूरी जिम्मेदारी महिलाओं ने संभाली। पीएम मोदी ने अहिल्याबाई होल्कर को पुष्पांजलि अर्पित की और उनके सम्मान में एक विशेष डाक टिकट जारी किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई का जीवन नारी शक्ति और सुशासन का प्रतीक है।


पाकिस्तान को दो टूक चेतावनी-

पहलगाम आतंकी हमले का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “140 करोड़ भारतीय दहाड़ रहे हैं। अगर आप हम पर गोली चलाएंगे, तो हम गोली से जवाब देंगे।” उन्होंने इस हमले को भारतीय संस्कृति और नारी शक्ति पर हमला करार दिया और चेतावनी दी कि आतंकवादियों और उनके समर्थकों को इसका परिणाम भुगतना होगा।


सिंदूर: नारी शक्ति का प्रतीक-

पीएम ने ‘सिंदूर’ को नारी शक्ति का प्रतीक बताते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद भोपाल में उनका यह पहला दौरा महिला सशक्तिकरण के नए युग की शुरुआत का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य महिलाओं को हर क्षेत्र में सशक्त बनाना है।


महिला-नेतृत्व वाले विकास पर जोर-

अहिल्याबाई होल्कर के आदर्शों का उल्लेख करते हुए पीएम ने कहा, “हमें जो मिला है, वह जनता का ऋण है, जिसे चुकाना हमारा कर्तव्य है।” उन्होंने बताया कि सरकार महिला-नेतृत्व वाले विकास मॉडल पर काम कर रही है। लाखों महिलाएं आज अपने घरों की मालकिन बन रही हैं, जो सरकार की नीतियों का जमीनी प्रभाव दर्शाता है।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us