Create your Account
महाकुंभ में भगदड़ की घटना पर पर पीएम मोदी ने जताया दुख, मुख्यमंत्री योगी से लगातार संपर्क में...
प्रयागराज। प्रयागराज महाकुंभ में हुई भगदड़ की घटना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। इस हादसे में कई श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। पीएम मोदी ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।
पीएम मोदी का ट्वीट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा,
"प्रयागराज महाकुंभ में हुआ हादसा अत्यंत दुखद है। इसमें जिन श्रद्धालुओं ने अपने परिजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। इसके साथ ही मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।" उन्होंने आगे कहा कि स्थानीय प्रशासन पूरी तरह राहत और बचाव कार्य में जुटा हुआ है।
मुख्यमंत्री योगी से की बातचीत
पीएम मोदी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से फोन पर बातचीत कर हादसे की पूरी जानकारी ली। उन्होंने घायलों के समुचित इलाज और पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।
प्रशासन पूरी तरह सतर्क
घटना के बाद स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा बल राहत और बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
श्रद्धालुओं से की अपील
प्रधानमंत्री मोदी ने श्रद्धालुओं से संयम बनाए रखने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मेला क्षेत्र में भीड़भाड़ से बचें और सुरक्षा नियमों का पालन करें।
Related Posts
More News:
- 1. MP News : आवारा कुत्तों से बचने दौड़े हिरण, खुले कुएं में गिरकर 13 की मौत
- 2. IND vs ENG 3rd T20I : भारत-इंग्लैंड तीसरा टी20 मुकाबला आज, सीरीज बचाने उतरेगी टीम इंडिया; जानें मैच टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
- 3. CG Police Transfer : SP ने बदले 12 पुलिसकर्मियों के पदस्थापन, कई थानों को मिले नए प्रभारी, देखें आदेश
- 4. ICC Women T20 World Cup 2026 Prize Money: महिला टी20 वर्ल्ड कप फाइनल जीतने वाली टीम पर होगी करोड़ों की बारिश, भारत और पाकिस्तान को मिलेगी इतनी रकम
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

