Create your Account
बड़े एंटी-नक्सल ऑपरेशन में 25 लाख का इनामी नक्सली गुड्डू और उसकी पत्नी अंजू ढेर, भारी मात्रा में नक्सली सामग्री बरामद, जवानों से मिलने पहुंचे IG
गरियाबंद: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के कुल्हाड़ी घाट स्थित भालू डिग्गी जंगल में सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में 25 लाख रुपये का इनामी नक्सली गुड्डू उर्फ बलदेव और उसकी पत्नी अंजू को मार गिराया गया है। गुड्डू राज्य कमेटी का सदस्य (SCM) था, जबकि अंजू जिला कमेटी की सदस्य (DCM) थी। मुठभेड़ के दौरान कुल 16 नक्सली ढेर हुए हैं, जिनमें केंद्रीय कमेटी सदस्य जयराम उर्फ चलपती और सेंट्रल कमेटी का सदस्य मनोज भी शामिल हैं।
मंगलवार रात मुठभेड़ स्थल से 14 नक्सलियों के शव बरामद हुए थे, और बाद में दो और शव, एक पुरुष और एक महिला नक्सली के रूप में मिले, जिनकी शिनाख्त आज हुई। जवानों ने घटनास्थल से एक AK-47, कंट्री मेड राइफल और भारी मात्रा में नक्सली सामग्री बरामद की।
इस मुठभेड़ के बाद, आईजी अमरेश मिश्रा जवानों से मिलने हेलीकाप्टर से मैनपुर में पहुंचे यहां वे ऑपरेशन के बारे में जानकारी लेंगे। यह ऑपरेशन सुरक्षा बलों के लिए बड़ी सफलता साबित हुआ है, जिससे नक्सलियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और मजबूत हुई है।
Related Posts
More News:
- 1. UP News : छज्जा गिरने से दादी और मासूम नातिन की दबकर मौत
- 2. Ayodhya Ram Mandir Donation Theft Case: अयोध्या में श्रीराम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक कल, चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर होगा फैसला
- 3. CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह सक्रिय, रायगढ़-महासमुंद में भारी बारिश का अनुमान, कई जिलों में येलो अलर्ट
- 4. CG Breaking : जल संसाधन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फैसला, जितेन्द्र कुमार नेताम को प्रमुख अभियंता का अतिरिक्त प्रभार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

