Create your Account
नवरात्रि के पहले दिन एमपी के नवनियुक्त CS अनुराग जैन ने संभाली कमान
- Rohit banchhor
- 03 Oct, 2024
इसके पहले बुधवार को सीएम मोहन यादव के दिल्ली पहुंचने पर सीएस अनुराग जैन ने उनसे मुलाकात की थी।
MP News : भोपाल। मध्य प्रदेश के नवनियुक्त मुख्य सचिव अनुराग जैन ने गुरुवार को कार्यभार संभाल लिया है। जैन ने नवरात्र के पहले दिन शुभ मुहूर्त में चार्ज लेने के बाद प्रशासनिक कामकाज शुरू कर दिया। कार्यभार संभालने के बाद अपर सचिव मुख्यमंत्री डा. राजेश राजौरा, अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन संजय दुबे सहित अधिकारियों ने उनसे मुलाकात कर विभागीय कामकाज की जानकारी दी। मुख्य सचिव ने पांच अक्टूबर को संग्रामपुर जिला दमोह में होने वाली कैबिनेट बैठक सहित अन्य जरूरी मुद्दों पर अधिकारियो से चर्चा की।
MP News : इसके पहले बुधवार को सीएम मोहन यादव के दिल्ली पहुंचने पर सीएस अनुराग जैन ने उनसे मुलाकात की थी। तीस सितम्बर को देर रात उनकी नियुक्ति के आदेश जारी होने के बाद जैन ने एक अक्टूबर को दिल्ली में ही रहकर कामकाज निपटाया और अब भोपाल आ गए हैं। दो अक्टूबर को राष्ट्रीय अवकाश के कारण जैन ने नवरात्र के पहले दिन तीन अक्टूबर को अपना काम शुरू किया है।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : छत्तीसगढ़ कैडर के IPS संतोष सिंह को केंद्र में मिली बड़ी जिम्मेदारी, CISF में बनेंगे DIG, आदेश जारी
- 2. MP News : भवन निर्माण NOC के बदले घूस, 15 हजार की रिश्वत लेते सरपंच गिरफ्तार
- 3. Dhoni Post For Gambhir - Team India: कोच साहब… गौतम गंभीर के लिए MS धोनी की खास पोस्ट, गंभीर ने भी दिया मजेदार रिप्लाई बोले- आपको देख कर...
- 4. Lunar Eclipse: साल का पहला चंद्र ग्रहण शुरू, जानें कहां-कहां दिखेगा ग्रहण और कब होगा चंद्रोदय
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

