Breaking News
:

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज, तीन दर्जन से अधिक जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, खजुराहो सबसे गर्म

MP Weather Update

MP Weather Update: भोपाल: मध्यप्रदेश में मौसम तेजी से बदल रहा है। सोमवार को तेज धूप के बाद शाम को कई जिलों में आंधी और हल्की बारिश ने मौसम को ठंडा किया। मौसम विभाग के अनुसार, वेस्टर्न डिस्टरबेंस, टर्फ लाइन और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण 16 मई तक 38 जिलों में आंधी और बारिश की संभावना है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, श्योपुर, भिंड, मुरैना, शिवपुरी, गुना, विदिशा, रायसेन, बैतूल, सीहोर, राजगढ़, खंडवा, बुरहानपुर, नीमच, रतलाम, झाबुआ, सागर, दमोह, छिंदवाड़ा सहित अन्य जिलों में 30-50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।


MP Weather Update: कैसा रहेगा आज का मौसम

मंगलवार को भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, श्योपुर, भिंड, मुरैना, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, सीहोर, राजगढ़, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, आगर-मालवा, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, निवाड़ी, टीकमगढ़, सागर, दमोह, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी और पांढुर्णा में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। इन इलाकों में 30 से 50 किमी/घंटा की रफ्तार से आंधी चल सकती है, जिससे दैनिक जीवन पर असर पड़ सकता है।


MP Weather Update: रीवा, शहडोल और जबलपुर संभाग में मौसम साफ रहेगा, जहां गर्मी का असर बढ़ेगा। सोमवार को खजुराहो 41.4 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा। सतना (40.7), रीवा (40.5), नरसिंहपुर (40.2), भोपाल (38.4), इंदौर (36.7), ग्वालियर (40.4), उज्जैन (37.8) और जबलपुर (38.3) में भी तापमान अधिक रहा।


MP Weather Update: भोपाल में दिनभर धूप के बाद शाम को हल्की बूंदाबांदी हुई। मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि तीन मौसमी सिस्टम के कारण बादल, गरज-चमक और बारिश की स्थिति 16 मई तक रहेगी। इसके बाद मौसम शुष्क होकर गर्मी बढ़ाएगा। रीवा, शहडोल और जबलपुर में तापमान और उमस बढ़ने की संभावना है।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us