Create your Account
MP News : एमपी बना देश का पहला राज्य, बिरसा मुंडा जयंती पर भी होगी 32 कैदियों की रिहाई, इनमें 9 बंदी आदिवासी
- Rohit banchhor
- 13 Nov, 2025
जबलपुर सेंट्रल जेल से 6 कैदी, जिनमें 5 पुरुष और 1 महिला शामिल हैं, इस विशेष दिवस पर आज़ादी की सांस लेंगे।
MP News : जबलपुर। मध्य प्रदेश एक बार फिर सामाजिक सुधार की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाने जा रहा है। जनजातीय गौरव दिवस (15 नवंबर) यानी भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर प्रदेशभर की जेलों से 32 कैदी रिहा किए जाएंगे, जिनमें 9 कैदी आदिवासी समुदाय से हैं। जबलपुर सेंट्रल जेल से 6 कैदी, जिनमें 5 पुरुष और 1 महिला शामिल हैं, इस विशेष दिवस पर आज़ादी की सांस लेंगे।
प्रदेश सरकार ने यह पहल जनजातीय सम्मान और सामाजिक पुनर्वास की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय बताया है। इसके साथ ही मध्य प्रदेश देश का पहला राज्य बन गया है, जहां साल में 5 बार बंदियों की रिहाई होगी। अब तक कैदियों की रिहाई 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस), 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस), गांधी जयंती (2 अक्टूबर) और अंबेडकर जयंती (14 अप्रैल) को होती थी। अब इसमें बिरसा मुंडा जयंती (15 नवंबर) को भी जोड़ा गया है।
जेलर मदन कमलेश के मुताबिक, “रिहाई के लिए उन्हीं कैदियों को चुना गया है जिनका आचरण जेल में उत्कृष्ट रहा है। यह कदम न सिर्फ उन्हें नई शुरुआत का मौका देगा, बल्कि समाज में सुधार और संवेदनशीलता का संदेश भी फैलाएगा।”
Related Posts
More News:
- 1. Stock Market July 3: शेयर बाजार में रौनक, सेंसेक्स 77,000 और निफ्टी 24,000 के पार, आईटी शेयरों ने भरी उड़ान
- 2. UP News : उत्तर प्रदेश में आम महोत्सव-2026 का शुभारंभ : CM योगी बोले- देश के कुल उत्पादन में 26 प्रतिशत योगदान
- 3. CG Crime : शराब पार्टी में दोस्त बना कातिल, मामूली विवाद के बाद युवक की पीट-पीटकर हत्या, 2 नाबालिग समेत 8 गिरफ्तार
- 4. Mahakaal Darshan: बाबा महाकालेश्वर का करें दिव्य दर्शन मिलेगा पुण्यदायी फल, देखें लाइव
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

