Create your Account
MP News : नकली नोट रैकेट का पर्दाफाश, तीन आरोपी रंगेहाथ गिरफ्तार
MP News : विदिशा/गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले में पुलिस ने नकली नोट छापने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए विदिशा के तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से नकली नोट छापने में इस्तेमाल किया जा रहा कलर प्रिंटर और अन्य सामग्री जब्त की गई है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी गुना के आरोन कस्बे में एक दुकान से गुटखे का पाउच खरीदने पहुंचे थे। भुगतान के दौरान उन्होंने दुकानदार को 100 रुपये का नोट दिया, जिस पर दुकानदार को शक हुआ। नोट की जांच करने पर उसके नकली होने की आशंका पुख्ता हुई, जिसके बाद तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुकानदार व स्थानीय लोगों की मदद से तीनों आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान उनके पास से करीब 2,900 रुपये के नकली नोट बरामद किए गए।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और यह पता लगाने में जुटी है कि वे कब से नकली नोट छाप रहे थे और इनकी सप्लाई किन-किन इलाकों में की जा रही थी। मामले की विस्तृत जांच जारी है।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : 8 फरवरी को एक साथ तीन परीक्षा से अभ्यर्थी परेशान, एक ही दिन UPSC, व्यापम और सीटेट लेगा परीक्षा
- 2. Union Budget 2026–27 : उद्योग जगत ने केंद्रीय बजट का किया स्वागत, बुनियादी ढांचे और तकनीकी निवेश को माना लाभकारी
- 3. UP: राज्य सरकार का बड़ा फैसला, अब अवकाश के दिन नहीं बुला सकेंगे डीआईओएस
- 4. Manipur: मणिपुर में राष्ट्रपति शासन खत्म, युमनाम खेमचंद सिंह ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

