Create your Account
MP News: पहाड़ी पर पेड़ से लटकी मिली युवक-युवती की लाश, हत्या या आत्महत्या की जांच शुरू
MP News: ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में कैंसर पहाड़ी पर चित्रकूट धाम मंदिर के पीछे एक युवक और युवती की लाश पेड़ पर लटकी मिली। घटना की सूचना मिलते ही झांसी रोड थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मृतकों के पास से आधार कार्ड और सेना का कार्ड मिला, जिससे उनकी पहचान मोनू शर्मा और आशारानी के रूप में हुई। हालांकि, कोई मोबाइल या सुसाइड नोट नहीं मिला, लेकिन दो सिम कार्ड कागज में लिपटे पाए गए।
MP News: पुलिस फॉरेंसिक टीम के पहुंचने का इंतजार कर रही है ताकि मृतकों के निवास स्थान, उनके आपसी संबंध और मौत के कारणों का पता लगाया जा सके। मंदिर के पुजारी ने बताया कि हालात आत्महत्या जैसे नहीं लगते, जिससे हत्या की आशंका भी जताई जा रही है। पुलिस दोनों पहलुओं- आत्महत्या और हत्या- पर जांच कर रही है। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर सनसनी फैल गई है।
Related Posts
More News:
- 1. CG Crime: हाइड्रोपोनिक गांजा मामले में भिलाई से एक और आरोपी गिरफ्तार, नेटवर्क की तलाश
- 2. Shane Warne Death: शेन वॉर्न की मौत पर बेटे जैक्सन का बड़ा दावा, बोले- कोविड के वैक्सीन के कारण हुई मौत
- 3. CG Crime : केलों के बीच छिपाकर कर रहा था तस्करी, 4.5 करोड़ के गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार
- 4. Bengal Election Voting Phase 1: बंगाल में पहले चरण 152 सीटों और तमिलनाडु में सभी सीटों पर मतदान कल, संवेदनशील बूथों पर फोर्स तैनात
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

