Create your Account
MP News: मध्य प्रदेश को वैश्विक टेक्सटाइल हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम, बीएसएल समिट में शामिल होने पहुंचे सीएम यादव
MP News: भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज दिल्ली में बीएसएल ग्लोबल आउटरीच समिट-2025 में शामिल हुए। नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इस समिट का उद्देश्य मध्य प्रदेश को वैश्विक टेक्सटाइल मानचित्र पर स्थापित करना है।
समिट में डॉ. यादव वैश्विक टेक्सटाइल ब्रांड्स जैसे वॉलमार्ट, एच एंड एम, ली एण्ड फंग, वाइल्डक्राफ्ट और ब्लैकबेरी के प्रतिनिधियों के साथ वन-ऑन-वन बैठकें करेंगे। वे राउंडटेबल चर्चा में हिस्सा लेते हुए उद्योगपतियों को मध्य प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे। समिट में राज्य की औद्योगिक क्षमता, निवेश संभावनाओं और टेक्सटाइल नीति पर उनका संबोधन होगा।
यह दो दिवसीय आयोजन भारतीय और अंतरराष्ट्रीय बाजारों के बीच सेतु का काम करेगा। समिट वैश्विक सोर्सिंग और खरीद समुदाय की जरूरतों को पूरा करने के लिए सप्लाई चेन के हितधारकों को मंच प्रदान करेगी। इस दौरान बीएसएल एक्सीलेंस अवॉर्ड्स-2025 भी वितरित किए जाएंगे, जिसमें टेक्सटाइल और अपैरल उद्योग में उत्कृष्टता हासिल करने वालों को सम्मानित किया जाएगा। यह समिट मध्य प्रदेश को ‘मेड इन एमपी’ उत्पादों के लिए वैश्विक सोर्सिंग गंतव्य के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
Related Posts
More News:
- 1. Asam vidhaanasabha chunaav: असम, केरल और पुदुचेरी में आज थम जाएगा चुनाव प्रचार,आखिरी दिन दिग्गजों ने झोंकी पूरी ताकत, 9 को मतदान..4 मई को आएंगे नतीजे
- 2. Goa nightclub fire: लूथरा ब्रदर्स को अदालत से मिली जमानत, पर बाहर नहीं आ पाएंगे दोनों भाई
- 3. Kerala firecracker blast in thrissur : केरल के त्रिशूर में पटाखा यूनिट में भीषण ब्लास्ट, 6 लोगों की मौत, 40 घायल; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
- 4. Share Market: वैश्विक तनाव और विदेशी बिकवाली से शेयर बाजार धड़ाम, सेंसेक्स 1300 अंक टूटा, जानें निफ़्टी का हाल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

