Create your Account
MP News : पन्ना में फैली बीमारी से 6 बच्चो की मौत, दहशत में गांव छोड़कर रवाना हुए लोग, घरों में लटके ताले...
- Rohit banchhor
- 15 Sep, 2024
पवई तहसील के पटोरी के आदिवासी टोला में उल्टी-दस्त से छह बच्चों की मौत के बाद मातमी सन्नाटा पसरा है
MP News : भोपाल/पन्ना। पवई तहसील के पटोरी के आदिवासी टोला में उल्टी-दस्त से छह बच्चों की मौत के बाद मातमी सन्नाटा पसरा है। दहशत ऐसी है कि लोग गांव छोड़कर जाने लगे हैं। दो परिवारों ने घरों में ताला लगाकर गांव छोड़ दिया है। उनके घरों में दो दिन से ताले लटके हैं। वहीं बस्ती में उल्टी-दस्त का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को भी चार नए पीड़ित सामने आए। इनमें तीन बच्चे शामिल हैं। सभी पीड़ितों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पवई में भर्ती कराया गया है।
MP News : स्वास्थ्य विभाग का मैदानी अमला आदिवासी टोला में चौबीस घंटे निगरानी कर रहा है। बीमारी के जरा भी लक्षण सामने आने पर जांच-परीक्षण कर दवाइयां दी जा रही हैं। मैदानी अमले ने घर-घर अपना नंबर साझा किया है। किसी भी तरह की तकलीफ होने पर संपर्क करने की समझाइश दी है। इसके साथ ही दवाइयों का स्टॉक ग्राम पंचायत भवन में रखवाया है। 108 एम्बुलेंस को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है।

MP News : मौत की वजह उजागर नहीं होने से दहशत-
छह दिन बाद भी रिपोर्ट नहीं आई है। जिससे बच्चों की मौत की वजह पता नहीं चली है। ग्रामीणों ने कहा, बीमारी की वजह सामने आ जाए तो लोगों का डर खत्म हो जाएगा। ग्रामीणों ने बताया, गांव के अन्य लोग हमसे दूरी बनाने लगे हैं। उन्हें भी डर सता रहा है कि बीमारी उनके घरों तक न पहुंच जाए। आदिवासी टोला में लगे दो हैंडपंप, कुआं से एहतियातन पानी पीना ग्रामीणों ने बंद कर दिया है।
Related Posts
More News:
- 1. White House Area Shut Down: इजराइल-ईरान युद्ध के बीच बड़ी खबर, डोनाल्ड ट्रंप के आधिकारिक निवास वाइट हाउस के पास बैरिकेड तोड़कर घुसी वैन, इलाके में हड़कंप
- 2. LPG Crisis India : 14.2 KG वाले सिलेंडर में मिलेगी सिर्फ 10 किलो गैस! LPG कमी पर 'प्लान बी' तैयार, जानें कब से होगा लागू
- 3. Bengal Election: बंगाल की राजनीति में दलबदल तेज, टीएमसी और कांग्रेस के 3 बड़े नेता पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल
- 4. CG News : गांजा तस्करी में पुलिस आरक्षक का नाम, दो आरोपी गिरफ्तार, जवान फरार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

