Create your Account
Mahashivratri 2025 : इन 6 अचूक उपायों से दूर होंगे सभी कष्ट, बढ़ेगा सुख-सौभाग्य...
- Rohit banchhor
- 25 Feb, 2025
महाशिवरात्रि के 6 अचूक उपाय, जो सुख-समृद्धि और सौभाग्य में वृद्धि करेंगे।
Mahashivratri 2025 : डेस्क न्यूज। महाशिवरात्रि का पर्व शिव भक्तों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। 26 फरवरी 2025 को मनाए जाने वाले इस पावन पर्व पर शिव-पार्वती की विधिवत पूजा और कुछ विशेष उपायों से जीवन के सभी कष्टों से मुक्ति पाई जा सकती है। तो आइए जानते हैं महाशिवरात्रि के 6 अचूक उपाय, जो सुख-समृद्धि और सौभाग्य में वृद्धि करेंगे।
Mahashivratri 2025 :
1. शिव-गौरी की पूजा और दीपक जलाएं-
महाशिवरात्रि के दिन शाम को शिव मंदिर जाकर शिव-गौरी की प्रतिमा के समक्ष दीपक जलाएं और विधिवत पूजा करें। ऐसा करने से धन संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलता है और धन-संपत्ति में वृद्धि होती है।
Mahashivratri 2025 :
2. शमी के पत्ते से करें शिवलिंग का अभिषेक-
शिवजी को शमी का पत्ता अत्यंत प्रिय है। महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर जलाभिषेक के साथ शमी के पत्ते अर्पित करें। इससे धन संबंधी परेशानियां दूर होती हैं और संपदा में वृद्धि होती है।
Mahashivratri 2025 :
3. बेलपत्र पर लिखें ऊं नमः शिवाय-
भगवान शिव को बेलपत्र अर्पित करना अत्यंत शुभ माना जाता है। महाशिवरात्रि के दिन 21 बेलपत्र पर चंदन से श्ऊं नमः शिवायश् लिखकर शिवलिंग पर चढ़ाएं। इससे शिवजी शीघ्र प्रसन्न होते हैं और सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है।
Mahashivratri 2025 :
4. पंचामृत से करें रुद्राभिषेक-
महाशिवरात्रि के दिन दूध, दही, घी, शहद और गंगाजल से बने पंचामृत से शिवलिंग का रुद्राभिषेक करें। इससे शिवजी की विशेष कृपा प्राप्त होती है और धन, सुख-सौभाग्य में वृद्धि होती है।
Mahashivratri 2025 :
5. महामृत्युंजय मंत्र का जाप-
महाशिवरात्रि के दिन महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना अत्यंत फलदायी होता है। इस मंत्र के जाप से रोग-दोष दूर होते हैं और मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती है।
Mahashivratri 2025 :
6. भांग, धतूरा और आक के फूल अर्पित करें-
शिवजी को भांग, धतूरा और आक के फूल अर्पित करना शुभ माना जाता है। महाशिवरात्रि के दिन इन चीजों को शिवलिंग पर चढ़ाने से शिवजी प्रसन्न होते हैं और भक्तों पर अपनी कृपा बनाए रखते हैं।
Related Posts
More News:
- 1. T20 World Cup SA vs NZ Semi-Final Live Score: थोड़ी ही देर में शुरु होगा टी20 विश्व कप का पहला सेमीफाइनल, अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच होगी भिड़ंत
- 2. Swaminarayan Temple Surat: सूरत के स्वामीनारायण मंदिर मंदिर के बाथरूम में मिली 2 छात्राओं की डेडबॉडी, बेहोशी के इंजेक्शन और ChatGPT से पूछा सुसाइड का तरीका
- 3. CG Crime : सोशल मीडिया की आड़ में नाबालिग से दुष्कर्म, ब्लैकमेल कर वसूले पैसे, आरोपी गिरफ्तार
- 4. CG News: फूलोदेवी नेताम होगी कांग्रेस की राज्यसभा प्रत्याशी, आलाकमान ने दिया दोबारा मौका
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

