Create your Account
Maharashtra News: BMC इलेक्शन से पहले BEST चुनाव के टेस्ट में फेल हुए उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे, सारी सीटें हारे, बीजेपी ने मारी बाजी
- Rohit banchhor
- 20 Aug, 2025
बेस्ट से जुड़ी कोऑपरेटिव क्रेडिट सोसायटी के चुनाव शिवसेना और एमएनएस का पैनल 21 सीटों पर चुनाव लड़ा था और वे सभी 21 सीटों पर हार गए हैं।
Maharashtra News: मुंबई। बीएमसी चुनाव से पहले महाराष्ट्र में बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (BEST) चुनाव में उद्धव ठाकरे की शिवसेना और राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना को करारी हार मिली है। बेस्ट से जुड़ी कोऑपरेटिव क्रेडिट सोसायटी के चुनाव शिवसेना और एमएनएस का पैनल 21 सीटों पर चुनाव लड़ा था और वे सभी 21 सीटों पर हार गए हैं।
इस चुनाव के लिए दोनों पार्टियों के साथ आने के बाद से उनके बीच पूरे महाराष्ट्र में गठबंधन की चर्चा तेज हो गयी है। बेस्ट कामगार सेना (शिवसेना-उद्धव बालासाहेब ठाकरे से संबद्ध) के अध्यक्ष सुहास सामंत ने कहा कि उद्धव ठाकरे-राज ठाकरे गठबंधन के सभी 21 उम्मीदवारों की हार हैरान कर देनेवाली है। बता दें कि 20 साल बाद साथ आए ठाकरे ब्रदर्स का यह पहला चुनाव था, जो वे साथ मिलकर लड़े।
बुधवार को हुआ रिजल्ट का ऐलान
मुंबई महानगरपालिका के उपक्रम बेस्ट के कर्मचारियों से जुड़ी हाई-प्रोफाइल सहकारी ऋण समिति के चुनाव के लिए सोमवार को मतदान हुआ। मतगणना मंगलवार को शुरू हुई और देर रात तक जारी रही। बुधवार को सभी 21 सीटों के रिजल्ट जारी कर दिए गए। शशांक राव के प्रतिद्वंद्वी पैनल ने सबसे ज़्यादा 14 सीटें जीतीं हैं।
Related Posts
More News:
- 1. MP News : लोकायुक्त की कार्रवाई, नामांतरण के बदले 30 हजार की घूस लेते पटवारी गिरफ्तार
- 2. Pune: पुणे में बारिश के बीच दो मंजिला इमारत गिरी, जनजीवन प्रभावित
- 3. UP: यहां भारी बारिश के कारण सभी स्कूल बंद, कई इलाकों में जलभराव से परेशानी
- 4. UP Accident : एटा में भीषण हादसा : सड़क किनारे खड़ी बस को कंटेनर ने मारी टक्कर, 5 लोगों की मौत, 12 घायल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

