Create your Account
कुसुम लोहा फैक्ट्री में हादसे का लाइव वीडियो आया सामने, देखिए एनडीआरएफ की रेस्क्यू टीम कैसे निकाल रही चिमनी में दबे मजदूरों को, मौके पर मौजूद है न्यूजप्लस की टीम
बिलासपुर। मुंगेली जिले के रामबोड़ गांव स्थित कुसुम लोहा फैक्ट्री में गुरुवार को हुए दर्दनाक हादसे का लाइव वीडियो सामने आया है। यह घटना दोपहर 1:06 बजे के आसपास हुई, और इसके बाद फैक्ट्री में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वीडियो में साइलो में दबे हुए मजदूरों को बचाने की कोशिशें दिखाई दे रही हैं। मौके पर राहत और बचाव कार्य अभी भी जारी है, और साइलो को हटाने के लिए रायपुर और भिलाई से तीन बड़े क्रेन मंगाए गए हैं।
कलेक्टर राहुल देव, एसपी भोजराज पटेल और जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पांडेय इस रेस्क्यू ऑपरेशन पर नजर रख रहे हैं। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर मौजूद है। अनुमान है कि साइलो के नीचे 4-5 मजदूर दबे हो सकते हैं।
फैक्ट्री प्रबंधन ने हादसे के बाद दो मजदूरों अवधेश कश्यप और जयंत साहू के लापता होने की जानकारी दी है। इसके अलावा, एक घायल मजदूर की इलाज के दौरान मौत हो गई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया और बचाव कार्य को तेजी से पूरा करने के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए।
Related Posts
More News:
- 1. UP Crime : 5 लाख की लूट का पर्दाफाश: सर्राफा व्यापारी की रेकी कर वारदात को दिया अंजाम, 8 आरोपी गिरफ्तार
- 2. MP News : आंधी-बारिश बनी आफत, सिंगरौली में कच्चा मकान ढहा, मलबे में दबकर 9 साल की बच्ची की मौत
- 3. CG Crime : आत्महत्या का ड्रामा रचकर बेटे और मां ने छिपाया कत्ल, 48 घंटे में पुलिस ने खोला राज
- 4. UP: यहां फिर बदला स्कूल खुलने का समय, बीएसए ने जारी किया आदेश, जानिए अब कब लगेंगी कक्षाएं
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

