Create your Account
Ind-NZ ODI and T20 Series Schedule: भारत-न्यूजीलैंड सीरीज के लिए BCCI ने जारी किया शेड्यूल, फैंस को विराट-रोहित की वापसी का इंतजार, जानें कब और कहां खेले जाएंगे मुकाबले
Ind-NZ ODI and T20 Series Schedule: मुंबई: भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। साल 2026 में न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली सफेद गेंद की सीरीज को लेकर महत्वपूर्ण अपडेट जारी हुआ है। इस सीरीज में फैंस को स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा की नीली जर्सी में वापसी देखने को मिल सकती है। गौरतलब है कि दोनों दिग्गजों ने टेस्ट और टी20 प्रारूप से संन्यास ले लिया है, जिसके बाद अब वे केवल वनडे प्रारूप में खेलते नजर आएंगे।

सीरीज का शेड्यूल और वेन्यू तय
मीडिया सूत्रों के अनुसार, भारत और न्यूजीलैंड के बीच जनवरी 2026 में तीन वनडे और पांच टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। पहला वनडे 11 जनवरी को हैदराबाद में होगा, जबकि आखिरी मुकाबला 31 जनवरी को त्रिवेंद्रम में खेला जाएगा। इस सीरीज में कोहली और रोहित के बल्ले का जादू देखने के लिए फैंस बेताब हैं।
शेड्यूल इस प्रकार है:
11 जनवरी: पहला वनडे, हैदराबाद
14 जनवरी: दूसरा वनडे, राजकोट
18 जनवरी: तीसरा वनडे, इंदौर
21 जनवरी: पहला टी20, नागपुर
23 जनवरी: दूसरा टी20, रांची/रायपुर
25 जनवरी: तीसरा टी20, गुवाहाटी
28 जनवरी: चौथा टी20, विजाग
31 जनवरी: पांचवां टी20, त्रिवेंद्रम
टीम इंडिया का व्यस्त शेड्यूल
इससे पहले भारतीय टीम को बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी वनडे सीरीज खेलनी है। बीसीसीआई ने अभी इन सीरीज के लिए औपचारिक बैठक नहीं की है। फिलहाल, टीम इंडिया इंग्लैंड दौरे पर है, जहां शुभमन गिल की कप्तानी में 20 जून से पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी। यह पहला मौका होगा जब रोहित और कोहली के बिना भारतीय टीम विदेश में टेस्ट सीरीज खेलेगी।
Related Posts
More News:
- 1. Stock Market July 3: शेयर बाजार में रौनक, सेंसेक्स 77,000 और निफ्टी 24,000 के पार, आईटी शेयरों ने भरी उड़ान
- 2. CG News : वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो बाघों और पैंगोलिन की खाल का जखीरा बरामद, दो संदिग्ध गिरफ्तार
- 3. MARCOS: भारत आ रहे जहाज पर डकैती की कोशिश नाकाम, भारतीय नौसेना ने बचाई क्रू मेंबर्स की जान
- 4. chhattisgarh aldermen appointed: बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग के निकायों में 415 एल्डरमैन नियुक्त,देखें सूची किसे मिली जगह
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

