Create your Account
Helicopter service for Chardham: चारधाम के लिए हेलिकॉप्टर सेवा फिर से शुरू, केदारनाथ में हुए क्रैश के बाद लगी थी रोक
Helicopter service for Chardham: नई दिल्ली: उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के लिए आज से हेली सेवा का संचालन पुनः शुरू हो गई। 15 जून को केदारनाथ धाम क्षेत्र में हुई हेलिकॉप्टर दुर्घटना के बाद हेली सेवाओं पर अस्थायी रोक लगा दी गई थी। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) की सीईओ सोनिका ने हेली सेवा शुरू होने की पुष्टि की है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हेलिकॉप्टर दुर्घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए सुरक्षा के लिए कड़े निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने हेली सेवा संचालन के लिए सख्त मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) तैयार करने का आदेश दिया है। इसमें हेलिकॉप्टर की तकनीकी जांच और उड़ान से पहले मौसम की सटीक जानकारी लेना अनिवार्य होगा।
सीएम धामी ने मुख्य सचिव को तकनीकी विशेषज्ञों की एक समिति गठन करने के निर्देश दिए, जो हेली संचालन की सुरक्षा और तकनीकी पहलुओं की समीक्षा कर एसओपी तैयार करेगी। यह समिति सुनिश्चित करेगी कि हेली सेवाएं सुरक्षित, पारदर्शी और मानकों के अनुरूप हों।
साथ ही, मुख्यमंत्री ने पूर्व हेलिकॉप्टर दुर्घटनाओं और हालिया हादसे की जांच के लिए गठित उच्च स्तरीय समिति को हर पहलू की गहन जांच करने को कहा। यह समिति घटनाओं के कारणों का विश्लेषण कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की सिफारिश करेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा, आपदा प्रबंधन और आपातकालीन सेवाओं के लिए हेली सेवाएं महत्वपूर्ण हैं, इसलिए सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।
Related Posts
More News:
- 1. Bengaluru Stone Quarry Collapse: बेंगलुरु में पत्थर खदान में बड़ा हादसा, 100 फीट ऊपर से गिरे विशाल चट्टान, 9 मजदूरों की मौके पर मौत
- 2. Japanese PM Sanae Takaichi Visit India: जापान की प्रधानमंत्री पहली बार भारत दौरे पर, इंडो-पैसिफिक और AI-सेमीकंडक्टर समेत कई समझौतों की उम्मीद
- 3. Road Accident in Thailand: थाईलैंड में बड़ा सड़क हादसा, पिकअप ट्रक ने बौद्ध भिक्षुओं को कुचला, 9 की मौत
- 4. WhatsApp के Username फीचर से बढ़ेगी धोखाधड़ी! सरकार ने मांगा जवाब
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

