Create your Account
Karnataka Assembly Session: केंद्र विरोधी 11 पैरा पर भड़के राज्यपाल, दो पंक्तियां पढ़कर छोड़ा सदन, तमिलनाडु और केरल के बाद अब कर्नाटक में बवाल
- Pradeep Sharma
- 22 Jan, 2026
Karnataka Assembly Session: बेंगलुरु। देश में राज्यपाल बनाम राज्य सरकार के टकराव की कड़ी में गुरुवार को कर्नाटक एक नया केंद्र बन गया। राज्य विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन राज्यपाल थावरचंद गहलोत
Karnataka Assembly Session: बेंगलुरु। देश में राज्यपाल बनाम राज्य सरकार के टकराव की कड़ी में गुरुवार को कर्नाटक एक नया केंद्र बन गया। राज्य विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने सरकार के अभिभाषण की केवल दो पंक्तियां पढ़ीं और सदन से वॉकआउट कर गए।
Karnataka Assembly Session: बता दें कि इससे पहले तमिलनाडु में राज्यपाल आरएन रवि और केरल में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर के साथ भी अभिभाषण को लेकर विवाद हुआ था, जहां वे पूरे भाषण को नहीं पढ़ पाए।
Karnataka Assembly Session: थावरचंद गहलोत राज्यपाल का यह कदम उस वक्त आया, जब विधानसभा में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा तैयार अभिभाषण में केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना वाले 11 पैराग्राफ शामिल थे। राज्यपाल ने इन्हीं अंशों पर आपत्ति जताई थी।
Karnataka Assembly Session: विवाद की जड़:-
केंद्र सरकार की योजना पर विरोध अभिभाषण में केंद्र की नई योजना विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन’ (VB-G RAM G) की आलोचना की गई थी, जिसे मनरेगा के स्थान पर लाया गया है। कर्नाटक सरकार ने इसे गरीबों के अधिकारों पर चोट बताया। राज्यपाल ने इन 11 पैरा को हटाने या संशोधित करने का सुझाव दिया था, लेकिन मंत्रिमंडल ने किसी भी बदलाव से इनकार कर दिया।
Karnataka Assembly Session: सदन में क्या हुआ
गुरुवार सुबह विधान सभा पहुंचे राज्यपाल का मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष ने स्वागत किया। आसन ग्रहण करने के बाद उन्होंने अभिभाषण की शुरुआती दो पंक्तियां पढ़ीं, फिर पूरे भाषण को पढ़ा हुआ मानते हुए सदन के पटल पर रख दिया और बाहर निकल गए। इस दौरान कांग्रेस विधायकों ने विरोध प्रदर्शन किया, जिससे सदन में हंगामा मच गया।
Related Posts
More News:
- 1. Raipur City News : दुर्गा महाविद्यालय में 10 फरवरी को पूर्व छात्रों का मिलन समारोह, कई विशिष्ट अतिथि होंगे शामिल
- 2. MP Crime : हनुमान मंदिर में पुजारी की बेरहमी से हत्या, मंदिर परिसर में मिला खून से लथपथ शव
- 3. CG News : SECL खदान में दर्दनाक हादसा, 170 फीट गहरी खाई में गिरा ग्रामीण, मौके पर मौत
- 4. Share Market Today, February 4: आईटी शेयरों में भारी बिकवाली लाल निशान पर खुला बाजार, सेंसेक्स 487 अंक और निफ्टी 52 अंकों की गिरावट
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

