Create your Account
इंस्टाग्राम पर लाइव आकर लड़की ने किया सुसाइड, प्रेम प्रसंग भी जांच के दायरे में
जांजगीर चांपा: जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र के मिसदा गांव में एक 19 वर्षीय युवती ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर आत्महत्या कर ली। यह घटना 29 दिसंबर की रात की बताई जा रही है। इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। युवती का नाम अंकुर नाथ बताया जा रहा है, युवती के माता-पिता हैदराबाद में मजदूरी का कार्य करते है। वे उसी सिलसिले में हैदराबाद गए हुए थे। युवती के फांसी लगाकर खुदकुशी करने का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने पुलिस को इसकी सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मर्ग कायम कर युवती का मोबाइल जब्त कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। शुरूआती जांच में बताया जा रहा है कि घटना का कारण प्रेम प्रसंग हो सकता है, हालांकि पुलिस अभी जांच कर रही है। इस घटना ने पूरे इलाके को चौंका दिया है और स्थानीय लोग घटना के कारणों को लेकर अनुमान लगा रहे हैं।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : मछली पकड़ना पड़ा भारी, एनीकट की तेज धारा में बहा युवक, रेस्क्यू जारी
- 2. IND vs ENG 3rd T20: इंग्लैंड के सामने ढही टीम इंडिया, 76 रन पर ऑलआउट; मेजबान ने 125 रन से जीतकर सीरीज में बनाई 2-0 की लीड
- 3. FIFA World Cup 2026: 5 बार का विश्व चैंपियन ब्राजील फीफा वर्ल्ड कप से बाहर, नेमार ने रिटायरमेंट लिया, नॉर्वे ने 2-1 से हराया
- 4. Online Betting : 12 हजार की लालच ने पहुंचाया सलाखों के पीछे, किराये के बैंक खाते से चला 1.69 करोड़ का साइबर फ्रॉड नेटवर्क
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

