Create your Account
पांच आईएएस इधर से उधर, फैज अहमद किदवई डीजी विमानन, त्रिपाठी अतिरिक्त सचिव ऊर्जा बने
भोपाल। भारत सरकार में पदस्थ मध्यप्रदेश कॉडर के 1996 बैच के आईएएस फैज अहमद किदवई को कृषि मंत्रालय से बदलकर डायरेक्टर जनरल सिविल एविएशन (विमानन) बनाया गया है। वहीं, 1998 बैच के आईएएस आकाश त्रिपाठी सीईओ इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय से अतिरिक्त सचिव ऊर्जा बनाए गए हैं। कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय तथा कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने पदस्थापना संबंधी आदेश जारी किए हैं।
इस आदेश में पांच आईएएस को इधर से उधर किया गया है। बता दें, फैज अहमद किदवई मध्य प्रदेश कैडर के 1996 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी हैं। वर्तमान में कृषि और किसान कल्याण विभाग में अतिरिक्त सचिव के पद पर कार्यरत हैं। अब उन्हें डीजीसीए में महानिदेशक के रूप में 'यानी की भारत सरकार के अतिरिक्त सचिव के पद के समान वेतन और रैंक पर' नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा, गृह मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव अशुतोष अग्रिहोत्री को भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) का अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है। वहीं, वरिष्ठ नौकरशाह आकाश त्रिपाठी को विद्युत मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बता दें, त्रिपाठी मध्य प्रदेश कैडर के ही 1998 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वर्तमान में वह इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की इकाई- MyGoV के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के रूप में कार्यरत हैं।
Related Posts
More News:
- 1. UP News : दीवार ढहने से भाई-बहन की दर्दनाक मौत, दुकान से लौटते समय हुआ हादसा, गांव में पसरा मातम
- 2. Saturday Horoscope: शनिदेव इन चार राशियों को देंगे जबरदस्त लाभ, पढ़ें शनिवार का राशिफल
- 3. India-Australia uranium deal sealed: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच यूरेनियम डील पर मुहर, रक्षा से लेकर AI और स्पेस तक कई अहम समझौते
- 4. Mathura Hadsa: मथुरा में टला बड़ा हादसा, नमाज के दौरान जामा मस्जिद के गुंबद का हिस्सा गिरा, मची अफरा-तफरी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

