Create your Account
हिमाचल प्रदेश में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर इतनी मापी गई तीव्रता
शिमला: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में शनिवार को दोपहर बाद भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.0 मापी गई। भूकंप भारतीय समयानुसार दोपहर 3:32 बजे आया, जिसका केंद्र 31.21° उत्तरी अक्षांश और 77.87° पूर्वी देशांतर पर, शिमला के पास 5 किलोमीटर की गहराई में स्थित था।
हालांकि, भूकंप के कारण किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। जैसे ही लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए, वे अपने घरों और इमारतों से बाहर निकल आए। भूकंप के बाद लोगों में हल्का डर जरूर था, लेकिन राहत की बात यह है कि कोई बड़ी हानि नहीं हुई है।
हिमाचल प्रदेश भूकंप के हिसाब से अत्यंत संवेदनशील क्षेत्र में आता है। राज्य के कुछ जिले जैसे कुल्लू, कांगड़ा, चंबा, लाहौल और मंडी सिस्मिक जोन 4 और 5 में आते हैं, जो भूकंप के उच्च जोखिम वाले क्षेत्र माने जाते हैं। शिमला में भूकंप आने की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं।
Related Posts
More News:
- 1. UP Panchayat Secretary Recruitment 2026: यूपी में 13,116 पंचायत सचिवों की होगी सीधी भर्ती, तीन चरणों में पूरी होगी प्रक्रिया
- 2. MP Crime : दोस्त की पत्नी को भगा ले गया बड़ा भाई, रंजिश में आरोपियों ने छोटे भाई को उतारा मौत के घाट, दो गिरफ्तार
- 3. CG Accident : कैप्सूल वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, दोनों शराब दुकान में करते थे काम
- 4. IND vs ENG 1st T20 : बारिश के चलते भारत-इंग्लैंड का पहला T20 हुआ रद्द, अभिषेक-अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

