Breaking News
Instagram यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट, अब कैरोसेल पोस्ट में हर फोटो-वीडियो पर लिख सकेंगे अलग-अलग कैप्शन
FAF Du Plessis : फाफ डु प्लेसी ने 41 की उम्र में जड़ा शतक, टी20 क्रिकेट में बने सबसे उम्रदराज शतकवीर
Cocktail 2 में फिर चलेगा ‘तुम ही हो बंधु’ का जादू, शाहिद कपूर, रश्मिका और कृति ने डांस से मचाया धमाल
Stock Market June 17: लगातार चौथे दिन शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 347 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी उछाल
CG News : गौ सेवा आयोग अध्यक्ष की गाड़ी पर हमले की कोशिश, नशे में धुत युवकों ने की बदसलूकी, गिरफ्तार
Create your Account
Crime News : महिला की हत्या कर सूटकेस में रखकर लगाई आग, चचेरे भाई समेत दो गिरफ्तार, पूछताछ में हुआ चौकानें वाला खुलासा...
- Rohit banchhor
- 27 Jan, 2025
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों को पकड़ लिया और सच्चाई का खुलासा कर दिया।
Crime News : नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के गाजीपुर इलाके में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जहां एक महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई और फिर उसके शव को सूटकेस में रखकर आग के हवाले कर दिया गया। आरोपी ने शव को जला कर उसकी पहचान मिटाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों को पकड़ लिया और सच्चाई का खुलासा कर दिया।
Crime News : बता दें कि घटना 25 जनवरी की है, जब महिला को खोड़ा कॉलोनी के एक घर में गला दबाकर हत्या कर दी गई। इसके बाद, शव को ठिकाने लगाने के लिए आरोपी ने उसे सूटकेस में रखकर गाजीपुर में ले जाकर आग लगा दी। हालांकि, सीसीटीवी कैमरे में आरोपियों की गाड़ी का नंबर रिकॉर्ड हो गया, जिससे पुलिस ने दोनों आरोपियों का पता लगा लिया। पूछताछ में आरोपी ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए। आरोपी ने बताया कि मृतक महिला की शादी सूरत में तय थी, लेकिन उसने किसी मुस्लिम युवक से प्रेम संबंध बना लिया था और शादी से पहले ही उस युवक के साथ फरार हो गई।
Crime News : कुछ दिन बाद वह वापस लौट आई और अपने चचेरे भाई के पास चली गई, जिसके साथ उसके अवैध संबंध थे। इसी बात से आहत होकर उसके चचेरे भाई ने अपने दोस्त के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी चचेरे भाई और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।
Related Posts
More News:
- 1. CG Crime : अफेयर के शक में बाउंसर के आंख में मिर्च पावडर डालकर उतारा मौत के घाट, आरोपी फरार
- 2. UP: बरेली में अस्पताल मालिक पर नर्स से दुष्कर्म का आरोप, केस दर्ज
- 3. Social Media Ban in Britain: ब्रिटेन में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर बैन, जानें क्या बोले प्रधानमंत्री स्टार्मर ?
- 4. CG News: बिजली गिरने से उप-सरपंच समेत 3 की मौत, 5 झुलसे
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

