Create your Account
कांग्रेसियों से बेटी बचाओ अभियान चलवाएं कांग्रेस: आशीष अग्रवाल
भोपाल। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस को बेटी बचाओ नहीं, कांग्रेसियों से बेटी बचाओ अभियान चलाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिनके संस्कार में महिला विरोध और महिलाओं के प्रति विकृत मानसिकता हो, वे बेटी बचाओ अभियान चलाकर देश को भ्रमित करने का विधि प्रयास कर रहे हैं। कांग्रेस के नेता अगर कांग्रेसियों से बेटी बचाओ अभियान चलाएंगे, तो समाज और राष्ट्र का भला होगा।
अग्रवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी अपनी महिलाओं को छोटे कपड़ों में देखने की विकृत इटेलियन मानसिकता के लिए माफी मांगे। बंगाल, हिमाचल, शब्दों तेलंगाना और कर्नाटक में महिलाओं के मुद्दे पर चुप रहने वाली प्रियंका वाड्रा इस अभियान से सलेक्टिव चुप्पी तोड़कर पश्चाताप करें। जीतू पटवारी नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अध्यक्ष पद से इस्तीफा दें... क्योंकि दलित महिलाओं में रस ढूंढ़ते हैं।
कमलनाथ तमीज सीखें और सार्वजनिक माफी मांगे, क्योंकि वे महिलाओं को आइटम और सजावट का समान कहते हैं। दिग्विजय सिंह महिलाओं के पैर छूकर माफी मांगे, क्योंकि वे टंचमाल कहते हैं। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार इस अभियान में शपथ लें कि वे भविष्य में कभी भी महिलाओं के साथ व्याभिचार नहीं करेंगे। जनता तो कांग्रेस की महिला विरोधी मानसिकता को पहले पहचान चुकी है, तभी देश की जनता ने कांग्रेस से बेटी बचाओ अभियान पहले से छेड़ रखा है।
परिणाम यह है कि कांग्रेस देश में सिर्फ 3 राज्यों तक और मध्यप्रदेश से गायब हो चुकी है। अब तो कांग्रेस को अपनी लुटी-पिटी जरा सी बची काग्रेस के अस्तित्व को बचाने के लिए बिना देरी के कांग्रेसियों से बेटी बचाओ अभियान शुरू कर देना चाहिए।
Related Posts
More News:
- 1. IPL 2026 RCB vs SRH: आईपीएल 2026 के ओपनिंग मैच में आमने-सामने होंगे बेंगलुरु और हैदराबाद, जानिए संभावित प्लेइंग 11, पिच, मौसम समेत कहां देखें सकेंगे लाइव स्ट्रीमिंग
- 2. Premium Fuel Price Hike In India: खाड़ी युद्ध की आग भारत तक पहुंची, प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में उछाल, आज से 2.35 रुपये प्रति लीटर तक महंगे हुए स्पीड और पावर पेट्रोल
- 3. MP News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने तीन बार विधानसभा अध्यक्ष रहे स्व. पं. दुबे की 130वीं जन्म जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
- 4. Raipur City News : DGGI की बड़ी कार्रवाई : करोड़ों के GST घोटाले का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, एक साल से था फरार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

