Create your Account
Coal Mine Collapse : कोयला खदान धंसने से 3 की मौत, 5 मजदूर फंसे, रेस्क्यू जारी...
- Rohit banchhor
- 05 Jul, 2025
यह हादसा सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) की बंद हो चुकी महुआ टुंगरी खदान में हुआ, जहां अवैध रूप से कोयला निकाला जा रहा था।
Coal Mine Collapse : रामगढ़। झारखंड के रामगढ़ जिले के कुजू क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें अवैध कोयला खदान के धंसने से तीन मजदूरों की मौत हो गई और पांच अन्य के फंसे होने की आशंका है। मृतकों की पहचान वकील करमाली, इम्तियाज और निर्मल मुंडा के रूप में हुई है। यह हादसा सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) की बंद हो चुकी महुआ टुंगरी खदान में हुआ, जहां अवैध रूप से कोयला निकाला जा रहा था।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात कुजू के महुआ टुंगरी इलाके में बारिश के बीच अवैध कोयला खदान में काम चल रहा था। अचानक खदान का एक हिस्सा भरभराकर ढह गया, जिसके मलबे में 10 मजदूर दब गए। इनमें से तीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच मजदूरों के अभी भी मलबे में फंसे होने की सूचना है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सीसीएल ने इस खदान को पहले ही बंद कर दिया था, लेकिन अवैध खनन का काम लंबे समय से चल रहा था। भारी बारिश ने खदान की दीवारों को और कमजोर कर दिया, जिससे यह हादसा हुआ।
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया। भारी मशीनों और जेसीबी की मदद से मलबा हटाने का काम जोर-शोर से चल रहा है। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की एक टीम भी मौके पर पहुंच चुकी है और फंसे हुए मजदूरों को निकालने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। हालांकि, गीली मिट्टी और लगातार बारिश के कारण बचाव कार्य में मुश्किलें आ रही हैं।
Related Posts
More News:
- 1. India Vs England 1st T20: भारत-इंग्लैंड पहला टी-20 मैच आज, वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर सस्पेंस, यहां देखें संभावित प्लेइंग इलेवन
- 2. Sai Cabinet Meeting: मानसून सत्र से पहले साय कैबिनेट की बैठक 8 को, कई अहम मुद्दों पर चर्चा
- 3. IND vs ENG 3rd T20: भारत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का किया फैसला; इंग्लैंड करेगा बल्लेबाजी
- 4. Maharashtra rains Alert: महाराष्ट्र में तबाही की बारिश, त्र्यंबकेश्वर मंदिर बंद, नासिक में बादल फटने की आशंका
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

