Create your Account
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया उनका पुण्य स्मरण
रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के अवंति विहार चौक पहुंचकर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुण्य स्मरण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अटल जी छत्तीसगढ़वासियों की भावनाओं का सम्मान करने वाले महान राजनेता थे।
अटल जी का नेतृत्व, दूरदृष्टि और जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनकी नीतियों और विचारों ने भारत को एक नई दिशा दी। उन्होंने कहा कि श्रद्धेय अटल जी के सपनों को साकार करते हुए ही छत्तीसगढ़ तेजी से विकास की ओर अग्रसर है।
मुख्यमंत्री ने अटल जी के जन्मशती के इस विशेष अवसर पर कहा कि अटल जी के मूल्यों को आत्मसात कर हम सभी राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दें।
इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, विधायक पुरंदर मिश्रा, विधायक सुनील सोनी, विधायक मोतीलाल साहू, विधायक राजेश मूणत सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।-173510923998765.webp)
Related Posts
More News:
- 1. IND vs ENG 4th T20: सीरीज बचाने उतरेगा भारत, इंग्लैंड के खिलाफ आज करो या मरो मुकाबला, जानिए मैच टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग
- 2. Raipur City News : सोलर पैनल लगाते वक्त बड़ा हादसा, हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए दो टेक्निशियन की मौत
- 3. CG Crime: मीरा रिसोर्ट में बर्थडे पार्टी के दौरान खूनी संघर्ष, गाड़ी से कुचलकर ट्रांसपोर्टर की हत्या, आरोपी फरार
- 4. CG Crime: वडोदरा में गार्मेंट कारोबारी पर फायरिंग करने वाले दो शूटर भिलाई से गिरफ्तार, आरोपियों में से एक निगरानीशुदा बदमाश
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

