Create your Account
पनीर के शौकीन हो जाएं सावधान, दुर्ग में नकली पनीर बनाने वाली फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा...
दुर्ग: दुर्ग जिले के कुम्हारी-अहिवारा रोड पर नकली पनीर बनाने वाली एक फैक्ट्री पर प्रशासन ने छापेमारी करवाई की है। यह फैक्ट्री पिछले चार महीनों से संचालित हो रही थी और त्योहारी सीजन में नकली और घटिया गुणवत्ता वाला पनीर बाजार में बेच रही थी।
कैसे बन रहा था नकली पनीर?
खाद्य विभाग के अनुसार, फैक्ट्री में स्किम्ड मिल्क पाउडर, पाम आयल और अन्य अमानक तेल मिलाकर नकली पनीर तैयार किया जा रहा था। मौके पर टीम ने फैक्ट्री में नकली पनीर बनते हुए पाया। अधिकारियों के कहने पर फैक्ट्री संचालकों ने आधे घंटे में नकली पनीर बनाकर दिखाया, जिसे देखकर अधिकारी हैरान रह गए।
खाद्य विभाग को मिल रही थीं शिकायतें
पिछले कुछ दिनों से खाद्य विभाग को खराब गुणवत्ता वाले पनीर की शिकायतें मिल रही थीं। त्योहारों के दौरान बाजार में बिक रहे पनीर की जांच के लिए कुछ डेयरियों से सैंपल भी लिए गए थे। इन सैंपलों की जांच के बाद फैक्ट्री का पता चला।
फैक्ट्री सील, सैंपल लैब भेजे गए
एसडीएम और खाद्य विभाग की टीम ने फैक्ट्री पर छापा मारते हुए नकली पनीर बनाने के उपकरण जब्त कर लिए हैं। फैक्ट्री को तुरंत सील कर दिया गया और पनीर के सैंपल लैब में जांच के लिए भेज दिए गए हैं।
Related Posts
More News:
- 1. Womens T20 WC 2026 Semifinal: 8वीं बार फाइनल में पहुंची ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया
- 2. Petrol-Diesel Prices Today: पेट्रोल 5 और डीजल 3 रुपए सस्ता; जानें आज का ताजा भाव
- 3. Aaron Summers : नाबालिग लड़की से यौन उत्पीड़न मामले में इस ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने कबूला जुर्म, अब होगी जेल
- 4. India Foreign Debt Exceeds: देश पर बढ़ा विदेशी कर्ज, बढ़कर 72142450000000 रुपये हुआ, RBI ने जारी किए नए आंकड़े
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

