Breaking News
Malamaal Weekly 2 : 20 साल बाद लौटेगी सुपरहिट कॉमेडी फिल्म, प्रियदर्शन बना रहे हैं ‘मालामाल वीकली 2’
MP News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से नई दिल्ली में की सौजन्य भेंट
Raipur City News: रायपुर में चेकिंग के दौरान एक्टिवा की डिक्की से 75 लाख कैश बरामद,आजाद चौक का मामला
UP News : सीएम योगी का निर्देश : होली से पहले कर्मचारियों का वेतन भुगतान सुनिश्चित करने के आदेश जारी
UP Yamanashi Deal : 200 सीईओ के साथ यूपी आएंगे यामानाशी के गवर्नर, ग्रीन हाइड्रोजन पर हुआ अहम समझौता
CG Police Transfer : होली से पहले पुलिस महकमे में फेरबदल, 9 निरीक्षक और 2 उपनिरीक्षकों के हुए तबादले
Share Market: आईटी शेयरों में खरीदारी से बाजार में तेजी, सेंसेक्स 300 अंक चढ़ा, निफ्टी 25,567 के पार
Share Market: दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद सपाट होकर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी मामूली बढ़त, देखें
CG Breaking: बिलासपुर हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, मौके पर पहुंचे एसपी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
CG Crime : पड़ोसी ने एक ही परिवार पर किया हमला, मां-बेटे और नाती को उतारा मौत के घाट, 2 की हालत नाजुक
Vijay-Rashmika Wedding : विजय-रश्मिका की शाही शादी कन्फर्म, जानें वेडिंग टाइटल नेम क्यों रखा VIROSH?
Create your Account
CG News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को धान से तौलकर प्रदेश के अन्नदाताओं ने जताया आभार
CG News : रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि अन्नदाता देश की अर्थव्यवस्था की मजबूत रीढ़ हैं और किसानों की समृद्धि तथा खुशहाली से ही विकसित भारत का सपना साकार होगा। मुख्यमंत्री से आज उनके निवास कार्यालय में प्रदेश भर के किसानों ने सौजन्य भेंट की और कृषक उन्नति योजना के तहत धान के अंतर की राशि जारी करने के निर्णय पर आभार व्यक्त किया। इस दौरान किसानों ने धान से मुख्यमंत्री को तौलकर अभिनंदन भी किया।
CG News : मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश सरकार किसानों के हितों के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी किसानों की आय बढ़ाने और कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। भारत एक कृषि प्रधान देश है और किसानों की उन्नति ही राष्ट्रीय प्रगति का आधार है।
CG News : मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के समय किसानों को सशक्त बनाने के लिए किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) जैसी महत्वपूर्ण योजना लागू की गई थी, जिससे किसानों को कम ब्याज दर पर ऋण सुविधा मिलने लगी। इससे किसानों को महाजनों के ऊंचे ब्याज वाले कर्ज से राहत मिली और आर्थिक शोषण कम हुआ। CG News : उन्होंने कहा कि वर्तमान में किसानों को ब्याज मुक्त पूंजी सुविधा का लाभ मिल रहा है। प्रधानमंत्री सिंचाई योजना के माध्यम से किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है और प्रदेश में सिंचाई रकबा लगातार बढ़ रहा है।
CG News : मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीद रही है, जो देश में सबसे अधिक समर्थन मूल्य व्यवस्था में से एक है। सरकार ने निर्णय लिया है कि धान के अंतर की लगभग 10 हजार करोड़ रुपये से अधिक राशि होली से पहले किसानों के खातों में अंतरित की जाएगी।
CG News : उन्होंने कहा कि 28 फरवरी को बिलासपुर जिले में राज्य स्तरीय राशि अंतरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जहां से पूरे प्रदेश के किसानों के खातों में राशि भेजी जाएगी। साथ ही इसे प्रदेश के सभी विकासखंडों में उत्सव के रूप में मनाया जाएगा।
CG News : मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि इस वर्ष प्रदेश में 25 लाख 24 हजार किसानों से लगभग 141 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आगे भी किसानों के हित और कृषि विकास के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य करती रहेगी। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य बीज विकास निगम के अध्यक्ष श्री चंद्रहास चंद्राकर सहित प्रदेश भर से आए अनेक किसान उपस्थित रहे।
Related Posts
More News:
- 1. T20 World Cup Super-8 match: टेबल टॉपर बनी साउथ अफ्रीका, सेमीफाइनल मुकाबले में इस टीम से होगी टक्कर
- 2. CG Accident : हाईवा और ट्रेलर में आमने-सामने भिड़ंत, वाहन में आग लगने से जिंदा जले चालक
- 3. Rashmika - Vijay Visit Tirupathi Balaji Temple: शादी के बाद तिरुपति पहुंचे रश्मिका-विजय, भगवान बालाजी का लिया आशीर्वाद
- 4. Raipur City News: श्रीराम बिजनेस पार्क में खेली गई फूलों की होली, श्री राधा रानी और कान्हा की टोली से साकार हुई वृंदावन की गलिया, हरिनाम संकीर्तन के साथ शुरु हुआ होली मिलन समारोह
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

