Breaking News
:

T20 WC Super-8 Pak vs Eng: ‘करो या मरो’ मुकाबले में पाकिस्तान ने इंग्लैंड के खिलाफ जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला, प्लेइंग 11 में शाहीन की वापसी

T20 WC Super-8 Pak vs Eng

T20 WC Super-8 Pak vs Eng

T20 WC Super-8 Pak vs Eng: मुंबई: टी20 विश्व कप के सुपर-8 चरण में पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच अहम मुकाबला श्रीलंका के पल्लेकल में खेला जा रहा है। सेमीफाइनल की होड़ को देखते हुए यह मैच दोनों टीमों के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पाकिस्तान का पहला मुकाबला न्यूजीलैंड के खिलाफ बारिश के कारण रद्द हो गया था, जिससे टीम पर जीत का दबाव बढ़ गया है। दूसरी ओर, इंग्लैंड ने सुपर-8 के अपने पहले मैच में श्रीलंका को 51 रन से हराकर मजबूत शुरुआत की थी।


T20 WC Super-8 Pak vs Eng: पाकिस्तान ने जीता टॉस

टॉस जीतकर पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव करते हुए फहीम अशरफ को आराम दिया है और तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी की वापसी कराई है। वहीं, इंग्लैंड की टीम बिना किसी बदलाव के मैदान में उतरी है।


T20 WC Super-8 Pak vs Eng: मौसम का हाल

मौसम की बात करें तो पल्लेकल में आसमान साफ रहने की संभावना है और बारिश का कोई खतरा नहीं है, जिससे पूरा मैच होने की उम्मीद है। यदि इंग्लैंड इस मुकाबले में जीत दर्ज करता है, तो उसकी सेमीफाइनल की राह लगभग तय हो सकती है। वहीं पाकिस्तान के लिए हार का मतलब टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा बढ़ जाना होगा।


T20 WC Super-8 Pak vs Eng: कहाँ देखें लिखे स्ट्रीमिंग

मैच का सीधा प्रसारण Star Sports नेटवर्क पर किया जा रहा है, जबकि लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar पर उपलब्ध है


T20 WC Super-8 Pak vs Eng: दोनों टीमों की प्लेइंग 11

इंग्लैंड: फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बेंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉवसन, जैमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद।


पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, फखर जमां, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, शाहीन अफरीदी, सलमान मिर्जा, उस्मान तारिक।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us