Breaking News
:

Pakistani drone: पुंछ में LoC पार से घुसा पाकिस्तानी ड्रोन, इंडियन आर्मी ने फायरिंग कर खदेड़ा

Pakistani drone: नई दिल्ली/जम्मू-कश्मीर। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास रविवार तड़के डिगवार इलाके में तैनात भारतीय सेना के जवानों ने संदिग्ध ड्रोन मूवमेंट को नोटिस करते हुए

Pakistani drone: नई दिल्ली/जम्मू-कश्मीर। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास रविवार तड़के डिगवार इलाके में तैनात भारतीय सेना के जवानों ने संदिग्ध ड्रोन मूवमेंट को नोटिस करते हुए तुरंत जवाबी फायरिंग की। पाकिस्तानी ड्रोन करीब सुबह 6 बजकर 10 मिनट पर भारतीय क्षेत्र में दाखिल होता दिखा, जिसे सेना ने दर्जनभर से अधिक राउंड फायर करके वापस लौटने पर मजबूर कर दिया।


Pakistani drone: सैन्य अधिकारियों के अनुसार, ड्रोन गोलीबारी से बच निकला लेकिन आसमान में मंडराने के बाद वह पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) की ओर वापस चला गया। यह दूसरी बार है कि तीन दिनों के भीतर सीमा पार से ड्रोन गतिविधि देखी गई है और भारतीय सेना को कड़े कदम उठाने पड़े हैं। बता दें कि इससे पहले 27 फरवरी को भी इसी क्षेत्र में पाकिस्तान की ओर से आने वाले ड्रोन पर सेना ने कार्रवाई की थी।


Pakistani drone: यह घटनाक्रम सुरक्षा की नजरिए से बेहद संवेदनशील माना जा रहा है क्योंकि ड्रोन का इस्तेमाल अक्सर हथियार, नशीले पदार्थ या जासूसी के लिए किया जाता है। घटना के बाद भारतीय सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि ड्रोन द्वारा कोई हथियार या प्रतिबंधित सामग्री न छोड़ी गई हो।


Pakistani drone: इसके अलावा, पूरे पुंछ सेक्टर में चौकसी बढ़ा दी गई है और सीमा पर निगरानी कड़ी कर दी गई है। सेना और अन्य सुरक्षाबल सतर्कता के साथ इसके आगे के हालात पर नजर बनाए हुए हैं, ताकि सीमा सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

Popular post

Live News

Latest post

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us