Breaking News
UP Yamanashi Deal : 200 सीईओ के साथ यूपी आएंगे यामानाशी के गवर्नर, ग्रीन हाइड्रोजन पर हुआ अहम समझौता
CG Police Transfer : होली से पहले पुलिस महकमे में फेरबदल, 9 निरीक्षक और 2 उपनिरीक्षकों के हुए तबादले
Share Market: आईटी शेयरों में खरीदारी से बाजार में तेजी, सेंसेक्स 300 अंक चढ़ा, निफ्टी 25,567 के पार
Share Market: दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद सपाट होकर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी मामूली बढ़त, देखें
CG Breaking: बिलासपुर हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, मौके पर पहुंचे एसपी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
CG Crime : पड़ोसी ने एक ही परिवार पर किया हमला, मां-बेटे और नाती को उतारा मौत के घाट, 2 की हालत नाजुक
Vijay-Rashmika Wedding : विजय-रश्मिका की शाही शादी कन्फर्म, जानें वेडिंग टाइटल नेम क्यों रखा VIROSH?
Create your Account
IND vs ZIM : भारत ने रचा इतिहास, बना दिया T20 World Cup का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर- 256/4
IND vs ZIM : चेन्नई। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 256 रन बनाए और क्रिकेट इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया। अब जिम्बाब्वे को जीत के लिए 257 रनों का विशाल लक्ष्य मिला है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया, लेकिन भारतीय बल्लेबाजों ने इस फैसले को गलत साबित कर दिया। टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे बड़ा और ओवरऑल टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया।
IND vs ZIM : भारतीय टीम के लिए अभिषेक शर्मा और हार्दिक पांड्या ने शानदार अर्धशतकीय पारियां खेलीं और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में 55 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 4 छक्के शामिल थे। वहीं ईशान किशन ने 24 गेंदों में 38 रन और संजू सैमसन ने 15 गेंदों में 24 रन का योगदान दिया। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी तेजतर्रार अंदाज में 13 गेंदों पर 33 रन बनाए। अंत में हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए स्कोर को और मजबूत किया। हार्दिक पांड्या ने 23 गेंदों पर 50 रन की तूफानी पारी खेली, जबकि तिलक वर्मा ने 16 गेंदों में 44 रन बनाए।
IND vs ZIM : इस जीत के बाद भारत के लिए सुपर-8 चरण में आगे की राह भी महत्वपूर्ण हो गई है। टीम इंडिया पहले ही सुपर-8 में अपना पहला मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार चुकी है, इसलिए सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए उसे बाकी दोनों मैच जीतना जरूरी होगा। दूसरी तरफ जिम्बाब्वे को भी अपने पहले सुपर-8 मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। खास बात यह है कि यह मुकाबला भारत की धरती पर भारत और जिम्बाब्वे के बीच पहला टी20 इंटरनेशनल मैच भी माना जा रहा है। दोनों टीमों के बीच अब तक 13 टी20 मैच खेले गए हैं, जिनमें भारत ने 10 मैच जीते हैं, जबकि जिम्बाब्वे को केवल 3 जीत मिली हैं।
Related Posts
More News:
- 1. Viral News: दूल्हे ने लगाया गजब का जुगाड़, बिजी हो तो ना आएं, मगर QR कोड से भेज दे शगुन, देखें सोशल मीडिया पर वायरल कार्ड
- 2. Mahakaal Darshan: उज्जैन के राजा बाबा महाकाल के दर्शन से करें अपने दिन की शुरुआत, देखें Live
- 3. SA vs WI T20 WC Super 8: दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, वेस्टइंडीज ने प्लेइंग 11 में किया एक बदलाव, जानिए हेड टू हेड, पिच और मौसम रिपोर्ट
- 4. MP Crime : बारात की खुशियां मातम में बदलीं, गोली चलने से बैंड बजा रहे 15 वर्षीय किशोर की मौत
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

