Breaking News
UP Yamanashi Deal : 200 सीईओ के साथ यूपी आएंगे यामानाशी के गवर्नर, ग्रीन हाइड्रोजन पर हुआ अहम समझौता
CG Police Transfer : होली से पहले पुलिस महकमे में फेरबदल, 9 निरीक्षक और 2 उपनिरीक्षकों के हुए तबादले
Share Market: आईटी शेयरों में खरीदारी से बाजार में तेजी, सेंसेक्स 300 अंक चढ़ा, निफ्टी 25,567 के पार
Share Market: दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद सपाट होकर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी मामूली बढ़त, देखें
CG Breaking: बिलासपुर हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, मौके पर पहुंचे एसपी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
CG Crime : पड़ोसी ने एक ही परिवार पर किया हमला, मां-बेटे और नाती को उतारा मौत के घाट, 2 की हालत नाजुक
Vijay-Rashmika Wedding : विजय-रश्मिका की शाही शादी कन्फर्म, जानें वेडिंग टाइटल नेम क्यों रखा VIROSH?
Create your Account
CG News : सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, कुमुराडी जंगल से रॉकेट लॉन्चर, मोर्टार और 35 किलो सुतली बम बरामद
- Rohit banchhor
- 26 Feb, 2026
जिसमें सीओबी मंदोडा, 53वीं बटालियन आईटीबीपी और जिला पुलिस बल के जवान शामिल थे।
CG News : नारायणपुर। नारायणपुर जिले में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षाबलों ने बड़ी सफलता हासिल की है। ग्राम कुमुराडी क्षेत्र के जंगल-पहाड़ में चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखा गया भारी मात्रा में हथियारों और विस्फोटकों का डंप बरामद किया गया। यह कार्रवाई विश्वसनीय सूचना के आधार पर सुनियोजित एरिया डॉमिनेशन पेट्रोलिंग के तहत की गई, जिसमें सीओबी मंदोडा, 53वीं बटालियन आईटीबीपी और जिला पुलिस बल के जवान शामिल थे।
पुलिस अधीक्षक रॉबिंसन विकास गुड़िया ने बताया कि अभियान के दौरान नक्सलियों के ठिकाने से प्राइमा कॉर्ड, सेफ्टी फ्यूज, ऑरेंज फ्यूज, लगभग 35 किलोग्राम सुतली बम, 38 किलोग्राम उर्वरक पाउडर, 18 किलोग्राम इम्प्रोवाइज्ड विस्फोटक, 2.5 किलोग्राम चारकोल और 5 एएमएन पाउच बरामद किए गए। इसके अलावा एक इम्प्रोवाइज्ड रॉकेट लॉन्चर, 13 रॉकेट लॉन्चर सेल, 19 भारी और 11 हल्के मोर्टार सेल, दो इम्प्रोवाइज्ड बीजीएल लॉन्चर (बड़ा और छोटा), विभिन्न आकार के बीजीएल कारतूस और 70 लंबी दूरी व 55 छोटी दूरी के बीजीएल राउंड भी जब्त किए गए। साथ ही दो इम्प्रोवाइज्ड हैंड ग्रेनेड, बड़ी मात्रा में चिकित्सकीय सामग्री और दैनिक उपयोग की वस्तुएं भी मिलीं।
सुरक्षाबलों का मानना है कि बरामद सामग्री किसी बड़ी वारदात की तैयारी का हिस्सा हो सकती थी। इलाके में फिलहाल सघन सर्च अभियान जारी है और नक्सल गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है।
Related Posts
More News:
- 1. CG Crime : शराब के बाद हुए विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
- 2. Mahakaal Darshan: उज्जैन के राजा बाबा महाकालेश्वर के घर बैठे पाएं दर्शन, देखें लाइव
- 3. CG News : प्रेमी की मौत के बाद नाबालिग प्रेमिका ने भी दी जान, दो शहरों को जोड़ गई दर्दनाक कहानी
- 4. CG Crime : सराफा लूटकांड का खुलासा, अंतर्राज्यीय गैंग के 7 आरोपी गिरफ्तार, भाजपा पार्षद की हत्या और अन्य वारदात की थी साजिश
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

