Breaking News
Create your Account
CG News : प्रेमी की मौत के बाद नाबालिग प्रेमिका ने भी दी जान, दो शहरों को जोड़ गई दर्दनाक कहानी
CG News : बिलासपुर। दिल्ली और बिलासपुर को जोड़ने वाली एक बेहद मार्मिक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। दिल्ली में प्रेमी द्वारा आत्महत्या किए जाने के ठीक एक दिन बाद, बिलासपुर में उसकी 16 वर्षीय नाबालिग प्रेमिका ने भी फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।
मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है, जहां किशोरी ने अपने ही घर के कमरे में चुन्नी से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार, एक दिन पहले दिल्ली में उसके प्रेमी ने फांसी लगाकर जान दे दी थी। इस खबर के बाद से ही किशोरी गहरे सदमे में थी। परिजनों का कहना है कि वह लगातार गुमसुम रहने लगी थी और किसी से ज्यादा बातचीत नहीं कर रही थी।
परिवार वालों को अनहोनी की आशंका तब हुई, जब वह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकली। दरवाजा खटखटाने पर अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। दरवाजा खोलते ही परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
मौके पर पहुंची तोरवा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस प्रेम प्रसंग से जुड़े पहलुओं के साथ-साथ मोबाइल कॉल डिटेल, सोशल मीडिया चैट और हालिया गतिविधियों की भी जांच कर रही है।
Related Posts
More News:
- 1. Diesel Petrol Prices: मिडिल ईस्ट संकट के बीच सरकार ने डीजल पर बढ़ाई एक्सपोर्ट ड्यूटी, महंगा होगा हवाई सफर, जानें पेट्रोल के भाव
- 2. Mahakaal Darshan: बाबा महाकालेश्वर के करें दिव्य दर्शन, देखें लाइव
- 3. Iran-US Ceasefire Talks: होर्मुज की नाकेबंदी पर चीन की धमकी, हमारे रास्ते में US आया तो…, क्या वार जोन में होगी चीन की इंट्री, दुनियाभर में हलचल
- 4. Road Acciden: बोलेरो और लॉरी की टक्कर में 8 लोगों की मौत, मची चीख-पुकार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

