Breaking News
CG News : हाथी शावकों के शव मिलने का मामला, 3 संदिग्ध हिरासत में, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी खुलासा
IPL 2026 Full Squad: आईपीएल 2026 के सभी 10 टीमों का स्क्वाड, यहां देखें कौन से टीम में कौन से धुरंधर
LPG Crisis In India: गैस की किल्लत के बीच भारत की मदद को आगे आया यह देश, LNG सप्लाई का दिया प्रस्ताव
Create your Account
CG Crime : शराब के बाद हुए विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
CG Crime : जांजगीर-चांपा। जिले के ग्राम सिवनी में शनिवार रात शराब के नशे में शुरू हुआ विवाद एक युवक की जान ले बैठा। तालाब के पास शराब पी रहे युवकों के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि रोशन सूर्यवंशी (23) पर धारदार हथियार से पेट में हमला कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल रोशन की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
घटना जांजगीर कोतवाली थाना अंतर्गत नैला चौकी उपथाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, रात करीब 10 से 11 बजे के बीच रोशन अपने कुछ साथियों के साथ शराब पी रहा था। इसी दौरान विवाद शुरू हुआ और गाली-गलौच होने लगी। शोर सुनकर गांव के शैलेन्द्र पांडेय बाहर आए और युवकों को समझाकर मामला शांत कराने की कोशिश की। रोशन ने भी विवाद खत्म होने की बात कहकर उन्हें घर लौटने को कहा।
करीब आधे घंटे बाद कुछ लोग दोबारा शैलेन्द्र पांडेय के घर पहुंचे और बताया कि रोशन के पेट में चाकू से वार किया गया है। सूचना मिलते ही 112 और एम्बुलेंस को बुलाया गया और घायल रोशन को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।
प्रत्यक्ष जानकारी के मुताबिक, रोशन के साथ मौजूद कुछ युवक बाहरी बताए जा रहे हैं और सभी शराब के नशे में थे। विवाद के दौरान किसी ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। घटना की सूचना पर नैला चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और कुछ संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।
पुलिस ने मर्ग कायम कर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। बीच बस्ती में हुई इस वारदात को गंभीरता से लेते हुए पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है। परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है, वहीं हत्या के कारणों और आरोपियों की भूमिका की जांच जारी है।
Related Posts
More News:
- 1. MP News : इंदौर-उज्जैन ग्रीनफील्ड परियोजना किसान और सरकार के बीच विश्वास की बनेगी मिसाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
- 2. President Alexander Stubb: वैश्विक तनाव के बीच फिनलैंड के राष्ट्रपति स्टब ने की भारत की तारीफ... "भारत वो देश, जो किसी भी पक्ष से बात कर सकता है"
- 3. CG Accident: बस के रिवर्स होने से चालक की दबने से मौत, डिक्की में दवाईयां लोड करते वक्त हुआ हादसा
- 4. BCCI का 'नमन अवॉर्ड समारोह' पिछले एक साल में आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाली पांच भारतीय टीमों का होगा सम्मान
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

